2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मौत

श्रद्धालुओं की बस के नीचे आए बाइक सवार, बाइक की सीधी टक्कर में घायल हुआ था एक युवक
less than 1 minute read
Google source verification
Two youths injured in road accident die

Two youths injured in road accident die

सतना. अलग अलग हुए सड़क हादसों में घायल दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

सभापुर थाना अंतर्गत हुई घटना के बारे में पता चला है कि दर्शनार्थियों से भरी बस एमपी 53 पी 0609 बिरसिंहपुर में पगार रोड के पास पार्किंग में खड़ी हो रही थी। तभी नशे की हालत में बाइक से आए विजय शंकर बसोर और रिंकू बसोर बस से टकरा गए। टक्कर लगते ही विजय शंकर बस के पहिया के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। यहां रास्ते में विजय शंकर ने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना नादन देहात थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर की शाम हुई थी। जहां दो बाइक की सीधी टक्कर में बुढ़ेरुआ निवासी ललित नारायण पटेल पुत्र रमाकांत पटेल (22) घायल हो गया था। उसे जबलपुर के अस्पताल में दाखिल कराया था। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिजन उसे घर लेकर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही ललित ने दम तोड़ दिया। एेसे में मैहर के सिविल अस्पताल में मृत्यु की पुष्टि के बाद पुलिस को सूचना दी गई।