
,,
गर्मी शुरू हो चुकी है। मई के पहले सप्ताह में बच्चों की स्कूल से छुट्टी भी हो जाएगी। ऐसे में पैरेंट्स अभी से आउटिंग पर जाने का प्लान बनाने लगे हैं। यदि आप भी आउटिंग पर जाने की सोच रहे हैं कि तो इसके लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। विंध्य में ही कई ऐसे स्थान हैं जहां आप दिनभर समय व्यतीत कर सकते हैं। विंध्य का मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी, मोहनिया टनल, मां शारदा मंदिर और आधा दर्जन वाटरफॉल पहली पसंद है। रीवा का पूर्वा फॉल, क्योंटी जलप्रपात, चचाई जलप्रपात, बहुती जलप्रपात भी घूमने के लिहाज से अच्छे स्थान हैं।
विंध्य के पर्यटन स्थल
मैहर मां शारदा धाम, मर्कंडेय, चित्रकूट, परसमिनया, खंधो माता मंदिर गोविंदगढ़, बसामन मामा सेमरिया, देउर कोठार कटरा, घिनौचीधाम सिरमौर, लक्ष्मणबाग बिछिया, देवतालाब मंदिर, रानी तालाब शहर में, अष्टभुजी माता मंदिर नईगढ़ी, भैरव नाथ मंदिर गुढ़, व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर, गैवीनाथ मंदिर बिरसिंहपुर, रामवन, परमहंस आश्रम धारकुंडी, सरभंगमुनि आश्रम, कर्मदेश्वर नाथ जसो, संजय टाइगर रिजर्व दुबरी, सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी, परसिली रिसॉर्ट मझौली, चंद्रेह शैव मंदिर व मठ रामपुर नैकिन, नीलकंठ मंदिर सीधी, बीरबल की जन्मस्थली घोघरा, माड़ा की गुफाएं सिंगरौली, मुड़वानी डैम ईको पार्क सिंगरौली। रीवा शहर से 25 किलोमीटर दूर पूर्वा फॉल में प्राकृतिक संदरता खास ही है। इसे देखने के लिए दर्शक खिंचे चले आते हैं। यह प्रपात टोंस नदी पर है। इस झरने की ऊंचाई 70 मीटर है।
पन्ना पहाड़ीः आकर्षित कर रहा प्रकृति का मनोरम नजारा
सीधी जिले में प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़े कई स्थल हैं, जिन्हें पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए तो न सिर्फ रोजगार के मौके, बल्कि आय में भी इजाफा हो सकता है। आवागमन की सुविधा व प्रचार-प्रसार के अभाव में अभी जिले के लोग ही इन स्थलों से अनजान हैं।
कुछ इसी तरह की प्राकृतिक खूबसूरती को समेटे हुए पन्ना पहाड़ी है। रामपुर नैकिन जनपद की ग्राम पंचायत भितरी अंतर्गत आने वाले पन्ना पहाड़ी में से गुजरने वाली स्थानीय घुंघरी नदी चट्टानों से टकराकर झरने के रूप में तब्दील होती है। आसपास के गांव से काफी लोग यहां परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। लेकिन जिले के लोगों को ही इस खूबसूरत दार्शनिक स्थल की जानकारी नहीं है।
पहुंच मार्ग का हो चुका है निर्माण
पन्ना पहाड़ी सीधी से 35 किमी दूर चुरहट-बघवार मुख्य मार्ग से दो किमी दूर स्थित है। अधिवक्ता एवं समाजसेवी अंबुज पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों की मांग पर गत वर्ष विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी की पहल पर पन्ना पहाड़ी तक ग्राम पंचायत के माध्यम से सुदूर सडक़ का निर्माण किया जा चुका है।
रीवा जिले में इस तरह के झरनों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। पन्ना पहाड़ी को भी ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित किये जाने की आवश्यकता है।
-अंबुज पांडेय, स्थानीय निवासी
पन्ना पहाड़ी का मनोरम दृश्य जो भी देखता है यही कहता है कि इसे पर्यटक स्थल बनाया जाना चाहिए। यहां सुरक्षा के इंतजाम सहित पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित किये जाने की जरूरत है।
-लवकेश पाठक, उप सरपंच भितरी
जिले में उद्योगों की कमी हैं, लेकिन प्राकृतिक सुंदरता की भरमार है। ऐसे स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने से स्थानीय स्तर पर रोजगार अवसर सृजित होंगे।
-रूकमागंद त्रिपाठी, रहवासी
भितरी की पन्ना पहाड़ी प्रकृति का अनुपम उपहार है। जिले के अच्छे पर्यटक स्थल के रूप में यह विकसित हो सकता है। मुख्य मार्ग से चंद दूरी पर होने के कारण आवागमन में भी सुविधा रहेगी।
राकेश दुबे, स्थानीय निवासी
Updated on:
25 Apr 2023 12:05 pm
Published on:
25 Apr 2023 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
