8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली की खुशियां मातम में बदली, कुएं में गिरने से दो बच्चों समेत चार की मौत, गांव में फैला सन्नाटा

रामनगर, अमरपाटन, ताला क्षेत्र की घटना

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 09, 2018

woman and Old man including two children die due to falling in well

woman and Old man including two children die due to falling in well

सतना। रामनगर, अमरपाटन और ताला थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कुएं में गिरने से दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले को जांच में लिया है। रामनगर पुलिस के अनुसार, देउरा इटना निवासी राम सुरेश मिश्रा का पुत्र राज मिश्रा (7) बुधवार की रात करीब 10 बजे दीपावली पूजन के बाद घर में ही खेल रहा था।

तभी अचानक वह कुएं में गिर गया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह मशक्कत कर उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन वह दम तोड़ चुका था। दूसरी घटना मनकीसर गांव की है। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे रवि केवट का साढ़े 3 साल का पुत्र धीरेन्द्र कुएं में गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना ताला थाना क्षेत्र के विधुई कला गांव की है।

बुधवार को दीया जलाने जा रही कुसुम मिश्रा (48) पत्नी अंजनी मिश्रा कुएं में गिर गईं। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो कुएं से शव मिला। उधर, अमरपाटन में पड़क्का स्थित सरदार ढाबा के पास गुरुवार की रात किशोरी कोल (54) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस जांच में जुट गई। कारणों का पता लगाया जा रहा है।