
प्राणवी गुप्ता।
सतना। मध्यप्रदेश की प्राणवी गुप्ता दुनिया की सबसे कम उम्र की योगा ट्रेनर बन गई है। महज 7 साल 166 दिन की उम्र में प्राणवी एक सर्टिफाइड योगा ट्रेन है। प्राणवी ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया है। गिनीज बुक के मुताबिक भारत के मध्यप्रदेश में जन्मी प्राणवी गुप्ता ने दुनिया की सबसे कम उम्र की योगा ट्रेन (महिला) का खिताब हासिल किया है।
सतना की प्राणवी गुप्ता ने 7 साल 165 दिन की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की योग प्रशिक्षक (महिला) के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। प्राणवी अभी परिवार समेत दुबई में रह रही हैं। वह सबसे कम उम्र के योग प्रशिक्षक (पुरुष) रेयांश सुरानी से भी छोटी हैं। रेयांश ने जुलाई 2021 में 9 साल की उम्र में यह खिताब अपने नाम किया था।
प्राणवी ने साढ़े तीन साल की उम्र से ही अपनी मां के साथ योग का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। करीब दो सौ घंटे के ट्रेनिंग प्रोग्राम को पूरा करने के बाद योग एलायंस संगठन की तरफ से प्राणवी को एक शिक्षक के रूप में प्रमाणित किया गया था। उसके शिक्षकों के मुताबिक प्रणवी शांत दिमाग और सीखने की इच्छा के साथ बहुत उत्साही छात्रा रही है। प्राणवी अपने यूट्यूब चैनल लर्निंग विद प्राणवी के जरिए कई छात्रों को ट्रेनिंग भी देती हैं।
खास यह है कि प्राणवी ने 2020 से 2023 के बीच तीन बड़े रेकॉर्ड बनाए हैं। 2020 में उन्होंने 4.23 मिनट में 195 देशों के नाम व उनकी राजधानी बताकर रेकॉर्ड बनाया था। 2021 में 81 सेकंड में अंग्रेजी के 10 सबसे बड़े शब्द बोलकर कीर्तिमान रचा था।
Updated on:
13 Mar 2023 10:38 am
Published on:
13 Mar 2023 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
