7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता एक्सप्रेस में युवक ने किया पथराव

आरपीएफ ने गिरफ्त में लिया, सतना में 10 मिनट लेट हो गई ट्रेन

less than 1 minute read
Google source verification
Youth pelted stones in Janata Express

Youth pelted stones in Janata Express

सतना. राजेन्द्र नगर से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली ट्रेन 13202 जनता एक्प्रेस में एक युवक ने पथराव कर दिया। इस घटना को लेकर ट्रेन 10 मिनट तक सतना रेलवे स्टेशन में ही खड़ी रही। रेल सुरक्षा बल ने मौके से आरोपी युवक को गिरफ्त में लिया है।

जानकारी मिली है कि जनता एक्सप्रेस शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आई थी। गाड़ी रुकते ही जनरेटर गार्ड के पास एक युवक ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन की खिड़की के कांच टूट गए। ट्रेन गार्ड आरके पटेल ने इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी। इस बीच आरपीएफ एएसआइ एमपी मिश्रा के निर्देश पर आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। आरपीएफ ने बताया कि पत्थर मारने वाला युवक मानसिक विक्षिप्त है। जिसे सख्त हिदायत देते हुए रेलवे क्षेत्र से दूर कर दिया गया है। इसके साथ ही एेसे विक्षिप्त युवकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। ताकि फिर किसी ट्रेन में घटना न हो। पथराव की वजह से जनता एक्सप्रेस सतना में 10 मिनट लेट हो गई।