6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
less than 1 minute read
Google source verification
दुष्कर्म

दुष्कर्म

बौंली. बौंली में 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक दो बहनें सब्जी खरीदने शुक्रवार शाम को बाजार आईं थी। तभी एक अज्ञात बाइक सवार बहला-फुसलाकर दोनों बहनों को सुनसान जगह ले गया। शोर मचाने पर आरोपी ने छोटी बहन को पेड़ से बांधकर 11 वर्षीय बड़ी बहन से दुष्कर्म किया। आरोपी दोनों बहनों को कस्बे के पास मुख्य रोड पर छोड़कर चला गया और घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में पीडि़ता ने घरवालों को आपबीती सुनाई। इसपर पीडि़त बालिका के पिता ने बौंली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बौंली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीडि़ता का मेडिकल भी करवाया।


व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गंगापुरसिटी. मुख्यमंत्री के रविवार को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु व पुलिस उपाधीक्षक प्रतापमल ने हायर सैकण्डरी मैदान स्थित हेलीपैड व पुरानी अनाज मंडी स्थित सभा स्थल का जायजा लिया। उपखंड अधिकारी विजेन्द्र मीना ने भी दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर, कांगे्रस नेता राजेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा दोपहर को पुरानी अनाज मंडी में कांगे्रस प्रत्याशी नमोनारायण मीना के पक्ष में सभा को सम्बोधित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग