
भगवतगढ़ राउप्रावि बसोकलां में बच्चों को जर्सियां वितरित करते भामाशाह।
भगवतगढ़. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बसोकलां में बुधवार को भामाशाहों द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को जर्सियां बांटी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चिरंजीलाल मीना ने बताया कि विद्यालय में नव नियुक्त शिक्षिका सुनीता मीना, वरिष्ठ अध्यापक विजय मीना, रेलवे स्टेशन मास्टर आशाराम मीना एवं पूर्व पार्षद मुकेश मीना द्वारा विद्यालय की कक्षा एक से आठ तक पढऩे वाले सभी 122 विद्यार्थियों को जर्सियां बांटी। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के जीतेन्द्र मीना, बाबूलाल, रामचरण, लखनलाल, एसएमसी अध्यक्ष हरिकेश मीना सहित कई अभिभावक मौजूद थे।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जीत का जश्न
सवाईमाधोपुर. राजस्थान व जिला सवाईमाधोपुर में कांग्रेस को बहुमत मिलने व छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को बहुमत मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने खुशी मनाई। वहीं पदाधिकारियों ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। सवाईमाधोपुर, खंडार व बामनवास में कांग्रेस की जीत को एतिहासिक बताते हुए पदाधिकारियों ने कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की और मिठाई बंाटी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, गोविन्द प्रसाद गुप्ता, हरिमोहन शर्मा, रामजीलाल जोशी, लक्ष्मीकुमार शर्मा, मणिधर गौतम, ब्लाक अध्यक्ष अली मोहम्मद व बाबूलाल मीना आदि मौजूद थे।
पटाखे छोड़े, जताई खुशी
पीपलदा. बामनवास विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी इन्दिरा मीना के मंगलवार को विजय घोषित होने पर क्षेत्र के लोगों ने पटाखे चलाए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मीना की जीत पर खुशी जाहिर की।
Published on:
13 Dec 2018 03:59 pm
