6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून की मेहरबानी: राजस्थान के इस जिले में 15 बांध छलके, किसानों के खिले चेहरे

Rajasthan Monsoon 2025: इस बार राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में मानसून मेहरबान रहा। झमाझम बारिश से जिले के सभी बांध लगभग छलक गए हैं।

2 min read
Google source verification
dheel-dam

ढील बांध पर चली चादर। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Monsoon: सवाईमाधोपुर। इस बार राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में मानसून मेहरबान रहा। झमाझम बारिश से जिले के सभी बांध लगभग छलक गए हैं। इससे क्षेत्र के किसान खुश नजर आ रहे हैं। बांधों के भरने के बाद अब किसानों को रबी की सिंचाई के दौरान पानी की किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसे में किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद है। वहीं जिले की बारिश का औसत भी पार हो गया है।

वर्तमान में जल संसाधन विभाग के अधीन 15 बांध छलक चुके हैं, जबकि तीन बांधों में पानी की आवक जारी है। जिले के सभी बांध अपनी क्षमता के मुताबिक पूरी तरह भर गए हैं। इनके भर जाने से जिले में लोगों को पीने के पानी के लिए भी नहीं परेशान होना पड़ेगा।

तीन बांधों पर भी जल्द चलेगी चादर

वैसे तो जिले 15 बांध लबालब भरकर चादर चल चुकी है और शेष तीन बांध भी लगभग भरने को आतुर है। जिले में बामनवास में मोरासागर बांध 1 फीट दो इंच, भूलनवाला बांध तीन इंच खाली है। वहीं नागतलाई की भराव क्षमता सात फीट है, जबकि वह सात फीट भर गया है। ऐसे में इस बांध की चादर चलने वाली है।

मानसरोवर बांध पर एक फीट से अधिक चली चादर

जिले में मानसरोवर बांध की सबसे अधिक भराव क्षमता है। इस बांध की भराव क्षमता 31 फीट है। वर्तमान में बांध में 31 फीट पूरा भरकर एक फीट एक इंच की चादर चल रही है। वहीं देवपुरा बांध की भराव क्षमता 24 फीट है, जबकि वर्तमान में बांध में 24 फीट दो इंच की चादर चल रही है।

जिले के बांधों पर एक नजर

बांध भराव क्षमता पानी(फीट)

बांधभराव क्षमता (फीट)पानी (फीट)
ढील1617.6
मानसरोवर3131.1
गिलाई सागर2020.2
सूरवाल1515.8
देवपुरा2424.2
भगवतगढ़88.2
पांचोलास12.2512.28
मुई67.3
नागोलाव1010.1
मोरा सागर18.517.3
नागतलाई77
चंदापुरा66.6
मोतीसागर77.8
बनियावाला56.5
गण्डाल910.9
नयातालाब लिवाली5.505.7
भूलनवाला8.308
आकोदिया1010.6

इनका कहना है

बारिश के बाद जिले में 15 बांधों पर चादर चल रही है। तीन बांध भी लबालब भरने वाले है। बांध भरने से रबी फसलों में किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी नहीं होगी।
-मुनेश कुमार मीना, सहायक अभियंता, जल संसाधन विभाग, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग