
सवाईमाधोपुर। यहां रेलवे कॉलोनी में चार दिन पहले ब्यावर अजमेर निवासी 19 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र शर्मा (30) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी पढ़ाना हाल निवासी ब्रह्मपुरी रेलवे कॉलोनी है। आरोपी सवाईमाधोपुर में रेलवे में ग्रुप डी में प्वाइंटमैन है।
युवती फेसबुक चैटिंग में फंसकर देवली टोंक निवासी फेसबुक फ्रेंड से मिलने यहां पहुंची थी, लेकिन वह तो आया नहीं और रेलकर्मी उसे मिल गया। फेसबुक फ्रेंड 54 वर्षीय वृद्ध था, वह युवक बन चैटिंग कर रहा था। जब उसे पता चला कि युवती उससे मिलने आ रही है तो वह घबरा गया और अपना मोबाइल फोन बंद लिया।
युवती सवाईमाधोपुर स्टेशन पर उतरी तो उसके अकेला व असहज पाकर धर्मेन्द्र ने मदद का भरोसा दिया, लेकिन बाद में अपने क्र्वाटर पर ले जाकर गलत काम करना चाहा, कामयाब नहीं होने पर खुद के मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी सीसीटीवी फुटेज में युवती के साथ जाता नजर आया था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि युवती 2 जनवरी को अजमेर स्थित हॉस्टल से निकली थी। वह 4 जनवरी को रात करीब साढ़े आठ बजे सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। देवली निवासी 54 वर्षीय अब्दुल हक अब्बासी सवाईमाधोपुर निवासी फिरोज खान के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवती से चैटिंग करता था। वह मिलने के लिए हॉस्टल से निकल गई थी।
रास्ते में उससे 3 जनवरी को युवती की बात हुई तो युवती से उसने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद भी युवती अजमेर से उदयपुर, चित्तौडग़ढ़़, कोटा होते हुए 4 जनवरी को सवाईमाधोपुर पहुंची। जबकि चैट करने के आरोपी की मोबाइल कॉल डिटेल देवली टोंक में आती रही। वह सवाईमाधोपुर आया ही नहीं। पुलिस ने बताया कि युवती के पास खुद का मोबाइल नहीं था। ऐसे में उसने रास्ते में यात्रियों के मोबाइल से अब्दुल हक से बात की
Published on:
11 Jan 2020 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
