
रवांजना चौड़. ऋण माफी शिविर में प्रमाण पत्र वितरित करते शिविर प्रभारी व सरपंच एवं जीएसएस अध्यक्ष।
रवांजना चौड़. अटल सेवा केन्द्र में मंगलवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति रवांजना चौड़ का ऋण माफी शिविर सरपंच कमलेश माली की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रभारी रामकिशन सैनी ने बताया कि 222 किसानों के 61 लाख का ऋण माफ किया गया। ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि पात्र किसानों के फसली ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर समिति व्यवस्थापक बद्रीलाल गुर्जर शिविर टीम सहित कई किसान मौजूद थे।
सवाईमाधोपुर. अन्य पिछड़े वर्ग व्यक्तियों को राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड की ओर से उपलब्ध कराए गए दो लाख रुपए तक के ऋण माफी प्रमाण-पत्र गुरुवार सुबह 11 बजे अटल कलक्ट्रेट परिसर सेवा केन्द्र में प्रधान सूरजमल बैरवा के नेतृत्व में वितरित किए जाएंगे।
परियोजना प्रबन्धक सीएम बाकोलिया ने अन्य पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों को उपस्थित होकर ऋण माफी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने को कहा है।
खबर यह भी... किसान समस्या को लेकर मंडी में प्रदर्शन
भाजपा की बैठक कल
बाटोदा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर भाजपा के बरनाला एवं बामनवास मंडल के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को बामनवास स्थित डूंगरी वाले बालाजी परिसर में सुबह 11 बजे से होगी। भाजपा मंडल बरनाला के महामंत्री अशोक कुमार रैगर ने बताया कि बैठक में विधायक कुंजीलाल मीना व पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने, लाभार्थियों को ले जाने व वापस लाने पर चर्चा करेंगे। महामंत्री ने बरनाला मंडल के बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को गुरुवार को समय पर पहुंचने का आग्रह किया।
बजरी से ओवरलोड डंपर पकड़ा
खरनी. कस्बे में सोमवार देर रात साढ़े दस बजे पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक बजरी से भरे ओवरलोड डंपर को जप्त किया गया। एसआई महेश चंद्र मीणा ने बताया कि खिरनी चौकी इंचार्ज सीताराम चौधरी को भाड़ौती से तेज गति से एक बजरी से भरा डंपर आने की सूचना मिली, जिस पर चौकी इंचार्ज ने बौंली थाने को अवगत कराया। सूचना पर जाप्ते के साथ पहुंचे महेश चंद मीणा ने बजरी से भरा डंपर कब्जे में कर बौंली थाने ले गई।
Published on:
04 Jul 2018 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
