6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणथम्भौर में प्रतिदिन जाएंगे 288 वाहन

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
 विण्डो पर पर्यटकों की कतार।

सवाईमाधोपुर. शिल्पग्राम स्थित टिकट विण्डो पर पर्यटकों की कतार।

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में वाहनों की संख्या बढ़ाने आदि कई मांगों को लेकर गत दिनों की गई हड़ताल के बाद भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं निक ल पाया है। हालांकि वन विभाग की ओर से वाहन चालकों व पर्यटन व्यवसायियों को आंशिक राहत अवश्य दी गई है। विभागीय अधिकारी रोजाना पार्क में प्रति पारी 144 वाहनों को भ्रमण पर भेजने के लिए राजी हो गए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में विभाग की ओर से प्रतिदिन एक पारी में एक जोन में आठ वाहनों के हिसाब से 80 वाहनों को ही भ्रमण पर भेजा जा रहा था। पीक सीजन में भीड़ को देखते हुए 144 वाहन किए गए थे। गौरतलब है कि पर्यटन व्यवसायियों की मांगों के संबंध में रविवार को उच्च अधिकारियों के साथ पर्यटन व्यवसायियों की एक बैठक हुई, इसमें उपरोक्त निर्णय किया गया है। इस दौरान अरविंद जैन व रफीक मोहम्मद आदि मौजूद थे।

यह रहेगा वाहनों का गणित
288 वाहन भ्रमण पर जाएंगे प्रतिदिन
144 वाहन प्रति पारी भेजे जाएंगे भ्रमण पर
20 वाहन तत्काल में भेजे जाएंगे भ्रमण पर
5 वाहन फुल डे हॉफ डे में जाएंगे भ्रमण पर
6 वाहन वीआईपी के लिए रखे जाएंगे

पीक सीजन में भी नहीं बढ़ाए जाएंगे वाहन
सूत्रों के अनुसार पर्यटन व्यवसायियों के प्रतिनिधि मण्डल ने पीक सीजन में पर्यटकों की आवक अधिक होने के कारण वाहनों की संख्या में इजाफा करने की मांग की थी। हालांकि इस पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में पीक सीजन में वाहनों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि उच्च अधिकारियों ने विचार विमर्श करके आगामी निर्णय लेने की बात कही है।


तीन दिन पहले होगी रणथम्भौर की करंट बुकिं ग
रणथम्भौर की करंट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव करने पर बैठक में चर्चा की गई। इसमें करंट बुकिंग को तीन दिन पूर्व से सफारी शुरू होने तक बुक करने की सुविधा देने पर विचार किया गया। हालांकि अभी इस संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।


इन पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान गाइड फीस बढ़ाने, नया जोन खोलने आदि कई मुद्दों पर चर्चा की गई। हालांकि अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं किया। वन अधिकारियों ने एक सप्ताह में निर्णय लेने की बात कही।

जयपुर में पर्यटन व्यवसायियों के साथ बैठक हुई। इसमें कई बातों पर चर्चा हुई। फिलहाल प्रतिदिन 144 वाहन किए गए हैं। आगे उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा करके निर्णय किया जाएगा।
जीवी रेड्डी, प्रधान वन संरक्षक व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, जयपुर।


रणथम्भौर में फिर से शुरू हुआ पर्यटन

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में दो दिन की हड़ताल के बाद रविवार से पर्यटकों की बहार नजर आई। सुबह की पारी से रणथम्भौर में फिर से पर्यटन शुरू हो गया। ऐसे में सुबह टिकट विण्डो पर पर्यटकों की भीड़ नजर आई।


तीन हजार से अधिक पर्यटकों ने किया भ्रमण : वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोनों पारियों में मिलाकर तीन हजार से अधिक पर्यटक पार्क भ्रमण पर गए। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए वन विभाग की ओर से जिप्सियों के एवज में कैंटरों से अधिक पर्यटकों को पार्क भ्रमण पर भेजा गया।
विण्डो पर रही लम्बी कतार : दो दिन की हड़ताल के बाद पर्यटन फिर से शुरू होने पर पर्यटकों में भारी उत्साह नजर आया। टिकट विण्डो पर पर्यटकों की काफी भीड़ रही। भीड़ के चलते पर्यटकों को टिकट के लिए घंटों कतार में इंतजार करना पड़ रहा है।


रणथम्भौर में हड़ताल समाप्त होने के बाद रविवार से पर्यटन फिर से शुरू हुआ। दोनों पारियों में 288 वाहन भ्रमण पर भेजे गए। पर्यटन शुरू होना रणथम्भौर के लिए अच्छी खबर है।
मुकेश सैनी, उपवन संरक्षक, रणथम्भौर बाघ परियोजना।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग