4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video 33 जोड़े बने एक-दूजे के हमसफर

33 जोड़े बने एक-दूजे के हमसफर
2 min read
Google source verification
patrika

33 couples joined together

सवाईमाधोपुरण. सनाढ्य गौड ब्राहा्रण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार को रामावि मानटाउन ग्राउण्ड में हुआ। सम्मेलन में 33 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। साथ ही तुलसी विवाह भी सम्पन्न हुआ। आचार्यो के सान्निध्य में पाणिग्रहण संस्कार हुआ।
विवाह सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि विधि प्रकोष्ठ मानवाधिकार प्रकोष्ठ व सूचना अधिकार के सुशील शर्मा, विधायक दानिश अबरार, सनाढ््य गौड फाउण्डेशन के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मिश्रा, गौड़ सनाढ््य महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद कौशल, करौली जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव मंजू शर्मा, रतनलाल आजाद, प्रेमप्रकाश शर्मा, गंगापुरसिटी से महेन्द्र लोढ़ी, हेमंत शर्मा आदि मंचासीन अतिथि थे। इस अवसर पर अतिथियों ने परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक विवाह सम्मेलन की सराहना की। ऐसे आयोजन से समाज में एकजुटता की भावना को बढ़ावा मिलता है। सम्मेलन में आयोजन समिति की ओर से वर-वधुओं को उपहार स्वरूप सामग्री भेंट की। इस दौरान वर-वधुओं के परिजन सहित अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। विवाह सम्मेलन स्थल पर समाज के लोगों के लिए सुबह से शाम तक भोजन की व्यवस्था रही।

शोभायात्रा में जमके थिरके कदम
कार्यकारिणी सदस्य रजत भारद्वाज ने बताया सुबह आठ बजे बजरिया स्थित गौतम आश्रम से परशुराम मंदिर तक कलशयात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद सुबह 12 बजे परशुराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां से शोभायात्रा रवाना हुई, जो बजरिया में टोंक रोड, मुख्य बाजार, अम्बेडकर सर्किल होते हुए वापस सम्मेलन स्थल पहुंची। शोभायात्रा में समाज बंधुओं ने बैण्ड की धुन पर नृत्य किया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। दोपहर दो बजे आशीर्वाद समारोह एवं अपराह्न तीन बजे से पाणिग्रहण संस्कार हुआ। शाम सात बजे से विदाई समारोह हुआ।

तीनों इकाईयों से पहुंचे समाजबंधु
समाज की तीनो इकाईयों मानटाउन, आवासन मण्डल एवं शहर के समाज बंधुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष किशन शर्मा, संयोजक नगेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री रितेश भारद्वाज, सांस्कृतिक मंत्री श्यामसुन्दर शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, गोविन्द शर्मा, राधामोहन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मंत्री नरेश शर्मा, आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, विनीत शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।

आठ जिलो से पहुंचे वर-वधु
विवाह सम्मेलन में सवाईमाधोपुर सहित आठ जिलों के वर-वधुओं ने भाग लिया। इस दौरान करौली, टोंक, दौसा, बूंदी, कोटा, जयपुर, सवाईमाधोपुर सहित अन्य जिलों से वर-वधु व उनके परिजन विवाह स्थल पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग