4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीदों की याद में 36 यूनिट रक्तदान

शहीदों की याद में 36 यूनिट रक्तदान
less than 1 minute read
Google source verification
रक्तदान शिविर लगाया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया।

भाड़ौती. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। आयोजनकर्ता एमपी मीणा, दिनेश कुमार वर्मा, रामकेश मीणा ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में भाड़ौती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ रामफूल मीणा, डॉ विश्वास जैन एवं समस्त ब्लड बैंक टीम के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2 मिनट का मौन रखकर डॉ. रामफूल मीणा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे तक 36 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान संयोजककर्ता सोनू मीणा लोदीपुरा, आलोक मीणा, रवि मीणा, गंभीरा पिंटू मीणा, दीपक, जितेंद्र लोकेश बहादुर एवं नारी शक्ति पीएचसी कर्मचारी रूकेश कुमारी मौजूद थे।


वन क्षेत्र में की सफाई
सवाईमाधोपुर. किड्स फॉर टाइगर संस्था व ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में गत दिनों 110 छात्र-छात्राओं ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रांवल में खेल के माध्यम से वन और वन्य जीवों को बचाने का संदेश दिया। किड्स फॉर टाइगर संस्था के समन्वयक गोवर्धन मीणा ने बताया भारती पब्लिक स्कूल खिलचीपुर के छात्र-छात्राओं ने भी श्रमदान में योगदान दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अमरेश्वर वन क्षेत्र और रणथम्भौर किले आदि क्षेत्र से पॉलिथीन एकत्रित की। रणथम्भौर बाघ परियोजना के उपवन संरक्षक मुकेश सैनी ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग