15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

751 किसानों के ऋण माफ

751 किसानों के ऋण माफ राजस्थान फसल ऋण माफ योजना 2018 के तहत

2 min read
Google source verification
प्रमाण पत्र वितरित करते लोग।

बागडोली ऋण माफी शिविर में किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करते लोग।

पीपलवाड़ा. राजस्थान फसल ऋण माफ योजना 2018 के तहत बागडोली में ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा अटल सेवा केंद्र पर ऋण माफ किया गया। समिति अध्यक्ष रामप्रसाद मीणा ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि सरपंच फोरन्तीदेवी मीणा थी। शिविर प्रभारी व ऋण पर्यवेक्षक राजेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में 751 सदस्यों के 202 लाख 45 हजार का ऋण माफ किया। शिविर में समिति उपाध्यक्ष लादूराम गुर्जर, पूर्व सरपंच भंवरलाल छावडी सहित टीम प्रभारी देवकीनंदन गुप्ता, व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार गुप्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


ऋण माफी प्रमाण पत्र
भाड़ौती. ग्राम पंचायत भूखा के अटल सेवा केंद्र पर सहकारी सेवा समिति पर बुधवार को 466 लाभार्थियों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि मानसिंह राजावत, भूतपूर्व सरपंच मोतीलाल, जीएसएस अध्यक्ष रामकेश मीणा ऋण पर्यवेक्षक रामप्रसाद चौधरी, छगनलाल आदि मौजूद रहे।


सांचोली में ऋण माफी शिविर आज
बाटोदा. सांचोली ग्राम सेवा सहकारी समिति में गुरुवार को ऋण माफी शिविर होगा। सीसीबी के बाटोदा शाखा प्रभारी सुभाष बबेरवाल ने बताया कि शाखा प्रबंधक व ऋण पर्यवेक्षक की मौजूदगी में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।


विद्यालयों में मनाया जनसंख्या दिवस
बहरावण्डा खुर्द . ग्राम पंचायत मेईकलां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जनसंख्या दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय की निर्मला, सविता, मनीषा, आरती ने बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सरिता, वरिष्ठ अध्यापक जगदीश मिश्रा व व्याख्याता सीमा मथुरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामजीलाल बैरवा ने किया।


सवाईमाधोपुर. क्रम मेें राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। संस्था प्रधान पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। साथ ही चित्रों के माध्यम से परिवार नियोजन का संदेश दिया। इस दौरान मोहन गुर्जर, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।


बौंली. तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में राजकीय उच्च संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर एक विधिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह मीणा ने उपस्थित बच्चों को जनसंख्या के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राघवेश शर्मा, गणपत लाल गुर्जर, मुमताज खान पठान, समिति सचिव गजेंद्र जैन, मोहम्मद जाहिद शिवानी, विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग