5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिलेभर में 8 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
हड़ताल के चलते कामकाज रहा ठप

बैंकों में हड़ताल के चलते कामकाज रहा ठप

सवाईमाधोपुर. जिले भर में बुधवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते बैंकों में काम काज ठप रहा। इससे लेन देन करने आए उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर है। ऐसे में लोगों को बैकिंग सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं हड़ताल व अवकाश के चलते चार दिन में अब तक आठ करोड़ का लेनदेन प्रभावित हो चुका है। दिसम्बर माह में अब तक चार दिन बैंक बंद रहने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को बैंक कर्मियों ने हड़ताल की थी। इसके बाद शनिवार व रविवार को बैंकों में अवकाश था। सोमवार को बैंक खुले थे और मंगलवार को क्रिसमस का अवकाश था।

ये हैं बैंक कर्मियों की मांगे: बैंककर्मी इस बार अलग-अलग मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। शुक्रवार को बैंक कर्मियों ने सातवां वेतन आयोग के अनुसार वेतन वृद्धि करने की मांग को लेकर हड़ताल की थी। वहीं बुधवार को बैंकों के मर्ज करने के विरोध में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। गौरतलब है कि बैंकों को राष्ट्रीय बैंकों में मर्ज किया जा रहा है।


निजी बैंकों में काम
हड़ताल में निजी बैंक शामिल नहीं थे। ऐसे में बुधवार को जिले भर के निजी बैंकों में कामकाज जारी रहा। निजी बैंकों में भी भारी भीड़ नजर आई।


एटीएम भी रीते
बैंकों के बंद रहने का असर एटीएम पर भी पड़ा। हड़ताल के चलते जिला मुख्यालय के अधिकतर एटीएम में कैश नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं ऑनलाइन पेंमेट एप से लोग भुगतान कर काम चलाते नजर आए। दुकानदारों को भी खासी परेशानी हुई।


ये हैं आंकड़े....
165 जिले में कुल बैंक
124 व्यावसायिक बैंक
110 शाखा बंद रही
26 ग्रामीण बैंक
9 केन्द्रीय सहकारी बैंक
4 भूमि विकास बैंक
2 अन्य


वेतन वृद्धि व बैंकों के मर्ज करने के विरोध में बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इससे लोगों को परेशानी हुई।
हरिनारायण मीणा, प्रबंधक, लीड बैंक, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग