8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8वीं बोर्ड: रिजल्ट नहीं देने वाले शिक्षकों पर मेहरबानी, पिछले साल जिले में 2 हजार 683 डी ग्रेड वाले थे विद्यार्थी

8वीं बोर्ड: रिजल्ट नहीं देने वाले शिक्षकों पर मेहरबानी, पिछले साल जिले में 2 हजार 683 डी ग्रेड वाले थे विद्यार्थी  

2 min read
Google source verification
8th board examination 2019

8th board result

सवाईमाधोपुर. सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से भले ही 8वीं बोर्ड परीक्षा ( 8th result ) में डी ग्रेड लाने वाले स्कूलों के संस्था प्रधान व संबंधित विषयाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हों, लेकिन जिले में हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं। जिले के खण्डार, बौंली, बामनवास, सवाईमाधोपुर, चौथकाबरवाड़ा व गंगापुरसिटी ब्लॉकों के करीब 60 स्कूलों में पिछले साल आठवीं बोर्ड परीक्षा में खराब परिणाम रहा था और छात्रों के डी ग्रेड आई थी, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जिले में 2 हजार 683 विद्यार्थियों के 8वीं बोर्ड परीक्षा में डी ग्रेड आई थी, लेकिन पूरे वर्ष शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक व माध्यमिक संस्था प्रधानों व विषयाध्यापकों के प्रति मेहरबान रहे। यही वजह रही कि संबंधित स्कूलों व विषयाध्यापकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। विशेषतौर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले संस्था प्रधान व शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

NEWS : 5 दिन में भरने है 30 हजार आवेदन

नहीं आई सॉफ्ट कॉपी
पिछले साल जिले में ढाई हजार से अधिक विद्यार्थियों के 8वीं बोर्ड परीक्षा में डी ग्रेड आई थी, जबकि इस बार आठवीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम आठ जून को घोषित हो गया था। इसके डेढ़ माह बाद भी डाइट के पास ग्रेडिंग सिस्टम की सूची नहीं आई है। डाइट से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेडिंग की सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आती है, लेकिन अब तक नहीं भेजा है।

10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का समापन

ये होती है ग्रेड की प्रक्रिया
40 फीसदी तक वाले
को-डी ग्रेड
41 से 60 प्रतिशत तक-सी ग्रेड
61 से 75 प्रतिशत तक-बी ग्रेड
75 से 90 प्रतिशत तक-ए ग्रेड
90 से अधिक प्रतिशत तक- एक प्लस ग्रेड

फैक्ट फाइल...
पिछले साल जिले में
पंजीयन छात्रों की
संख्या-26 हजार 783
आठवीं बोर्ड में परीक्षा
दी-26 हजार 419
डी ग्रेड वालों विद्यार्थियों की संख्या 2 हजार 683
सी ग्रेड वाले विद्यार्थियों की संख्या-10 हजार 219

इस वर्ष जिले में पंजीकृत छात्रों की संख्या-
24 हजार 735
आठवीं बोर्ड की परीक्षा दी-24 हजार 430
14 मार्च से शुरू हुई थी परीक्षा
13 हजार 447 छात्रों ने दी थी परीक्षा
10 हजार 990 छात्राएं थी परीक्षा में शामिल।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग