4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : लोकतंत्र के महापर्व में 9 लाख 42 हजार 913 मतदाताओं में से 5 लाख 84 हजार 252 ने वोट किया जानिये कहा कितने वोट डले

लोकतंत्र के महापर्व में 9 लाख 42 हजार 913 मतदाताओं में से 5 लाख 84 हजार 252 ने वोट किया जानिये कहा कितने वोट डले
2 min read
Google source verification
Lok sbha 2019

Lok sbha 2019

सवाईमाधोपुर. लोकतंत्र के महापर्व में 9 लाख 42 हजार 913 मतदाताओं में से 5 लाख 84 हजार 252 ने वोट किया। इनमें नौ लाख में से पांच लाख 39 हजार 911 पुरुष एवं 4 लाख 39 हजार एक महिला मतदाता हैं। मतदान का प्रतिशत गांवों में ज्यादा व शहरों में कम रहा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक 61.96 प्रतिशत मतदान रहा। इसमें 18 से 19 वर्ष एवं 20 से 25 वर्ष के युवा मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


पहचान-पत्र से किया मतदान
जिले में चारों विधानसभा में 2 लाख 91 हजार 403 मतदाताओं ने पहचान-पत्र(ईपिक) से मतदान किया। इनमें गंगापुरसिटी में 77 हजार 881, बामनवास में 73 हजार 211, सवाईमाधोपुर में 78 हजार 871 व खण्डार में 61 हजार 440 मतदाताओं ने परिचय पत्र से वोट दिया।


अन्य दस्तावेजों से मतदान
मतदान के दिन परिचय-पत्र के अलावा 2 लाख 92 हजार 849 ने अन्य दस्तावेजों से अपने मत का प्रयोग किया। इनमें गंगापुरसिटी में 70 हजार 742, बामनवास में 70 हजार 635, सवाईमाधोपुर में 69 हजार 493 व खण्डार में 81 हजार 979 मतदाताओं ने निर्वाचन विभाग से अधिकृत अन्य दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, पेनकार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज आदि से मतदान किया।

मतदान में पिछड़ी आधी-आबादी, पुरुषों का 64.08 एवं महिलाओं का 59.53 फीसदी रहा मतदान
सवाईमाधोपुर. लोकसभा चुनाव में जिले में 61.96 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 5 लाख 3 हजार 911 पुरुष एवं 4 लाख 39 हजार 1 तथा एक ट्रांसजेन्डर कुल 9 लाख 42 हजार 913 मतदाताओं में से 3 लाख 22 हजार 902 पुरुष तथा 2 लाख 61 हजार 350 महिला कुल 5 लाख 84 हजार 252 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 64.08 एवं महिलाओं का 59.53, औसत मतदान 61.96 प्रतिशत रहा। इस प्रकार पुरुषों के मुकाबले आधी आबादी का 4.55 फीसदी मतदान कम हुआ।

मतदाताओं पर एक नजर
जिले में चारों विधानसभाओं में 20 से 25 वर्ष की आयु के 93 हजार 164 युवा मतदाता थे। इनमें गंगापुरसिटी में 24 हजार 933, बामनवास में 23 हजार 346, सवाईमाधोपुर में 23 हजार 723 व खण्डार में 21 हजार 162 युवा मतदाताओं ने मतदान किया।

ये रहे महिला-पुरुष के आंकड़े



































विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला औसत
गंगापुरसिटी63.2659.9261.72
बामनवास64.162.1563.19
सवाईमाधोपुर63.257.6860.59

खण्डार



65.86



58.57



62.46


विधानसभावार महिला-पुरुषों पर एक नजर






























विधानसभापुरुषमहिला (कुल मतदान )
गंगापुरसिटी1 लाख 29 हजार 785

1 लाख 11 हजार 11


2 लाख 40 हजार 797


बामनवास1 लाख 22 हजार 4121 लाख 5 हजार 219
2 लाख 27 हजार 631
सवाईमाधोपुर1 लाख 9 हजार 2571 लाख 15 हजार 610
2 लाख 44 हजार 867
खण्डार1 लाख 22 हजार 4571 लाख 7 हजार 161
2 लाख 96 हजार 618

18 से 19 वर्ष के 25 हजार मतदाता
लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में 18 से 19 वर्ष की आयु के 25 हजार 447 युवा मतदाता थे। इसमें 18 से 19 वर्ष की आयु में गंगापुरसिटी में 6 हजार 728, बामनवास में 6 हजार 222, सवाईमाधोपुर में 6 हजार 921 व खण्डार में 5 हजार 576 युवाओं ने मतदान किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग