6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैर फिसलने से कुएं में गिरी बालिका की मौत, बचाने के प्रयास में मां भी कूदी

रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र के लहसोड़ा गांव में खेत में गई एक बालिका की पैर फिसलकर कुएं में गिरने से शुक्रवार को मौत हो गई। बालिका को बचाने के प्रयास में मां भी कुएं में कूद गई।

less than 1 minute read
Google source verification

सवाईमाधोपुर। रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र के लहसोड़ा गांव में खेत में गई एक बालिका की पैर फिसलकर कुएं में गिरने से शुक्रवार को मौत हो गई। बालिका को बचाने के प्रयास में मां भी कुएं में कूद गई। हालांकि मां को ग्रामीणों ने बचा लिया, मगर बालिका को नहीं बचा पाए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 15 घंटे बाद कुएं में गिरे शव को बाहर निकाला गया।

रवांजना डूंगर थानाधिकारी यदुवीरसिंह ने बताया कि मृतका कृष्णा माली (12) पुत्री हंसराज निवासी मालियों का टापरा लहसोड़ा है। वह गुरुवार को अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। अचानक पैर फिसलने से 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई। बेटी को बचाने के लिए मां ने तुरंत कुए में छलांग लगा दी। मां को तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन बालिका कृष्णा का कोई पता नहीं चला। कुआं संकरा व खुला होने से भी ग्रामीण उसे नहीं निकाल पाए।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा: बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी, रोडवेज बस की टक्कर से मौत

ग्रामीणों के प्रयास असफल होने के बाद रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक व जिला कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद कोटा से एसडीआरफ टीम को बुलाया। ग्रामीण, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम की मदद से करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 7 बजे बालिका का शव कुएं से बाहर निकाला।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग