
मलारना डूंगर (सवाईमाधोपुर)। सख्ती के बाद भी जिले में बजरी का अवैध परिवहन जारी है। मंगलवार रात कोटा-लालसोट मेगा हाइवे स्थित तारनपुर गांव के पास बजरी के एक वाहन ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार राजेन्द्र मीना (45) की मौत हो गई। वहीं पुखराज मीना, लालजी मीना, ब्रजलाल मीना व हनुमान मीना के गंभीर चोट आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हनुमान मीना की स्थिति नाजुक होने से जयपुर रैफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप में सवार लोग शेषा गांव से दौसा जिले के बडेखण गांव में भात भरने जा रहे थे। तारनपुर गांव के पास रात में हाईवे पर एक साथ अनेक बजरी के ओवरलोड वाहन चल रहे थे। इस दौरान सामने बजरी भरने जा रही एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जीप को टक्कर मार दी। टक्कर के चलते जीप मौके पर पलट गई।
वहीं मलारना चौड़ पुलिस चौकी के सामने एक बजरी के ट्रैक्टर चालक ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार होमगार्ड भारतेन्द्र सिंह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बस झालावाड़ से अलवर चुनाव में ड्यूटी में जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
19 Apr 2024 10:58 am
Published on:
17 Apr 2024 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
