5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंधी के बाद बादलों का डेरा

गंगापुरसिटी . उपखंड में मौसम शुक्रवार को पलटा खा गया। सुबह हल्के बादलों की दस्तक के बीच चली हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। इसके बाद खिली धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, लेकिन शाम को चली तेज धूल भरी हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। आंधी के बाद बादलों के डेरे के बीच चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से खासी राहत दिलाई।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

आंधी के बाद बादलों का डेरा

गंगापुरसिटी . उपखंड में मौसम शुक्रवार को पलटा खा गया। सुबह हल्के बादलों की दस्तक के बीच चली हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। इसके बाद खिली धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, लेकिन शाम को चली तेज धूल भरी हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। आंधी के बाद बादलों के डेरे के बीच चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से खासी राहत दिलाई।

सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला लगा, लेकिन दोपहर बाद तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली आंधी ने लोगों को जहां की तहां रोक दिया। सडक़ों पर दुपहिया वाहन थम गए। वहीं चौपहिया वाहनों की रफ्तार रुक गई। आंधी के बाद छाए बादल और चली शीतल हवाओं के चलते तापमान में खासी गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर रात्रि तक आसमान में बादल डेरा डाले रहे और शीतल हवाएं चलीं। इससे मौसम ठंडा हो गया।

वजीरपुर में हुई बारिश

वजीरपुर . उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और धूल भरी आंधी के साथ आसमान में बिजली कडक़ड़ाती रही। तेज गडग़ड़ाहट के बाद हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे तक चला। कस्बे में हल्की बारिश से कस्बे में कीचड़ हो गया। आंधी चलने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी से कई घरों के कपड़े एवं बर्तन तेज आंधी के साथ गिरने लगे। साथ ही दुकानदारों के त्रिपाल सहित अन्य सामान भी तेज हवा से बिखर गए। आंधी के दौरान बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हुई। तेज अंधड़ से कई किसानों का चारा उड़ गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग