5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर आरपीएफ की कार्रवाई

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर आरपीएफ की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।

सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन के बहार नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।

सवाईमाधेापुर. रेलवे स्टेशन के बाहर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों पर रविवार को आरपीएफ व जीआरपी ने सख्ती दिखाई। आरपीएफ व जीआरपी की ओर से रेलवे स्टेशन के बाहर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को चैन से बांध दिया और वाहन मालिकों के चालान काटे। आरपीएफ की कार्रवाई के चलते लोग वाहनों को पार्किंग में खड़ा करते नजर आए। आरपीएफ ने बताया कि कुल 18 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

खबर का असर
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने 6 जनवरी के अंक में 'रेलवे स्टेशन: अव्यवस्थित पार्किंग बनी नासूर शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर समस्या उठाई थी। इसके बाद हरकत में आए रेलवे प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

सड़क खोद कर भूला विभाग
सवाईमाधोपुर. शहर स्थित पुरानी सब्जी मण्डी के पास करीब पंद्रह दिन पूर्व पाइपलाइन बिछाने के लिए जलदाय विभाग की ओर से सड़क की खुदाई की गई थी। लोगों ने बताया कि विभााग को पाइपलाइन बिछाए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी विभाग ने अब तक सड़क को ठीक नहीं किया है। इससे हादसे की संभावना बनी हुई है। कुछ इस प्रकार के ही हालात शहर मार्ग पर भैरव दरवाजे के पास भी हैं। यहां भी जलदाय विभाग ने पाइपलाइन के लीकेज को दुरुस्त करने के लिए सड़क की खुदाई की थी, लेकिन इसके बाद विभाग गड्ढे को भरना भूल गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग