4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोप: जेल प्रशासन पर 30 हजार रुपए मांगने का लगाया आरोप, जेल में बंदियों से मारपीट का आरोप

आरोप: जेल प्रशासन पर 30 हजार रुपए मांगने का लगाया आरोप, जेल में बंदियों से मारपीट का आरोप
2 min read
Google source verification
police

sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. जिला कारागृह में सोमवार रात बंदियों के साथ मारपीट कर रुपए छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीडि़त बंदी की पत्नी ने उपखंड अधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

पीडि़त की पत्नी रेलवे कॉलोनी निवासी बरमादेवी ने बताया कि वह सोमवार रात जेल में बंद अपने पति दुलीचंद से मिलने गई थी, यहां उसके पति ने उसके साथ हुई मारपीट के बारे में बताया। पीडि़त ने इसकी शिकायत जेलकर्मियों से की तो उसने भी बदमाशों का पक्ष लिया और 30 हजार रुपए मांगे।

जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सोमवार को दुलीचंद एवं अशोक बिहारी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। दुलीचंद के भाई को गंभीर चोटें पहुंचाने के कारण कुछ लोग जेल में बंदी है। ऐसे में आधे दर्जन जेल में बंद बंदियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। उन्होंने जेल कर्मियों पर भी 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है।

ऐसे में जेल में प्रार्थियों की कोई सुरक्षा नहीं है। उन्होंने जेल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांग कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दोनों भाइयों के साथ मारपीट के बाद मेडिकल कराने की मांग की है।

सिलेण्डर भभकने से मकान में लगी आग
बौंली. ग्राम गंगवाडा में एक रिहायशी मकान में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। ग्राम गंगवाडा की मुस्लिम बस्ती में सिलेंडर लगाते समय रेगुलर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते सिलेंडर भभकने लगा और आग ने मकान को चपेट में ले लिया। मकान मालिक अब्दुल अजीज ने बताया कि खाना बनाते समय आग लग गई। घटना में मकान मालिक का चेहरा भी झुलस गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही मकान की छत में भी दरारें आ गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग