4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसिड अटैक के आरोपी शीघ्र हों गिरफ्तार

गंगापुरसिटी . जोधपुर में स्कूल से घर जाते समय दो शिक्षिकाओं पर हुए एसिड हमले पर मीणा समाज ने रोष जाहिर करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

एसिड अटैक के आरोपी शीघ्र हों गिरफ्तार

गंगापुरसिटी . जोधपुर में स्कूल से घर जाते समय दो शिक्षिकाओं पर हुए एसिड हमले पर मीणा समाज ने रोष जाहिर करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा है कि गुरुवार को स्कूल से घर जाते समय शिक्षिका अर्चना मीणा एवं हेमलता मीणा पर बाइक सवार बदमाशों ने एसिड से हमला कर दिया। यह घटना महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाली है। ऐसे में इस अमानवीय घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस घटना से महिला एवं मानव समाज में रोष व्याप्त है। इसलिए जनमानस की भावना को ध्यान में रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जाए। ज्ञापन देने वालों में राजाराम मीना जिलाध्यक्ष मीणा समाज, सुरेश मीना, संदीप गौड़, कालूराम मीना, समाजसेवी विमला मीना, कुंती मीना, रूमाली, केशंती, रामकन्या, तारा, रमेशी, संतोष एवं नवलकिशोर आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग