
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में शिवाजी साटम।
सवाईमाधोपुर. देश के सबसे चर्चित क्राइम शो सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन कलाकार शिवाजी साटम रविवार को रणथम्भौर आए। उन्होंने सुबह की पारी में पार्क भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जोन एक में बाघ के दीदार किए। गौरतलब है कि शिवाजी सत्यम गत वर्ष भी परिवार के साथ रणथम्भौर भ्रमण पर आए थे। लेकिन उस समय उन्हें बाघ के दीदार नहीं हो सके थे।
सांसद दुष्यंत सिंह व निहारिका राजे पहुंचे रणथम्भौर शाम की पारी में किया पार्क भ्रमण
सवाईमाधोपुर. सांसद दुष्यंत सिंह पत्नी निहारिका राजे के साथ शनिवार को रणथम्भौर पहुंचे। वे दोपहर की पारी में पार्क भ्रमण गए। इस दौरान जंगल में वन्यजीवों की अठखेलियां देखी। वे रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में रु के हैं। उनकी रविवार को सुबह की पारी में पार्क भ्रमण पर जाने की संभावना है।
रणथम्भौर रोड पर ही हुए लैपर्ड के दीदार : पार्क भ्रमण पर जाते समय रणथम्भौर रोड पर ही दुष्यंत व निहारिका को लैपर्ड के दीदार हुए। सड़क पर लैपर्ड को देखने के लिए पर्यटन वाहनों की कतार लग गई।
बिच्छीदोना में पैंथर का मूवमेंट
मलारना डूंगर. बिच्छीदोना गांव के पास पैंथर के मूवमेंट से लोगों में दहशत है। पैंथर का मूवमेंट यहां 3 दिसम्बर से बना हुआ है। ग्रामीणों की माने तो पैंथर ने 3 दिसम्बर को प्रभु बैरवा की बछड़ी का शिकार किया। इसके बाद 4 दिसम्बर को रामलाल बैरवा के बकरे का शिकार किया था। इसके अलावा इलाके में कई सूअरों के शिकार की जानकारी भी मिल रही है। सूचना पर शनिवार शाम रणथम्भौर नेशनल पार्क की तालड़ा रेंज के वनकर्मी बिच्छीदोना पहुंचे। जहां पैंथर के मूवमेंट वाले क्षेत्र में कैमरा भी लगाया है। वनकर्मी अशोक भारद्वाज ने बताया कि घटनास्थल के आस पास पैंथर के पगमार्क मिले है। यह इलाका सामाजिक वानिकी मलारना डूंगर नाके के अधीन आता है। सामाजिक वानिकी अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है।
Published on:
10 Dec 2018 01:56 pm
