5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी खनन पर कार्रवाई

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 बजरी वाहनों को जब्त किया

आधा दर्जन बजरी वाहनों को जब्त किया

बौंली. बौंली में लगातार अवैध बजरी खनन की सूचना पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। बौंली थाना पुलिस ने जस्टाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन बजरी वाहनों को जब्त किया। बौंली थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल जबर सिंह के अनुसार दो ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरलोड बजरी के एवं एक ट्रॉली व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली खाली जब्त किए। जिन्हें बौंली थाना परिसर में लाकर खनन व परिवहन विभाग को सूचना दी गई। साथ ही खनन व परिवहन में सहयोग कर रही एक कार व एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया। एसएचओ चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि कार्रवाई के बाद खनन व परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार जुर्माना किया जाएगा।


भाड़ौती में एक और डेंगू पॉजीटिव
भाड़ौती. ग्राम पंचायत भाड़ौती गांव में एक और डेंगू पॉजीटिव मरीज मिला है। आजाद मीणा (25) पुत्र पृथ्वीराज मीणा हीरामन मोहल्ला निवासी को कुछ दिनों से तेज बुखार था। परिजनों ने सवाई माधोपुर में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां तबीयत बिगडऩे पर उसे जयपुर रैफर किया गया, जहां पर मरीज की जांच की तो जांच में डेंगू पॉजीटिव मिला। मरीज को अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग