5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार में पैदल घूमे एडीएम, अतिक्रमियों को दी नसीहत

गंगापुरसिटी . अतिक्रमण से सिकुड़ते जा रहे बाजार की लगातार मिल रही शिकायतों पर गुरुवार को सख्त हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर राजनारायण शर्मा खुद बाजार में पैदल घूमे और दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत देते हुए खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं नगरपरिषद के कार्मिक भी साथ रहे।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

बाजार में पैदल घूमे एडीएम, अतिक्रमियों को दी नसीहत

गंगापुरसिटी . अतिक्रमण से सिकुड़ते जा रहे बाजार की लगातार मिल रही शिकायतों पर गुरुवार को सख्त हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर राजनारायण शर्मा खुद बाजार में पैदल घूमे और दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत देते हुए खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं नगरपरिषद के कार्मिक भी साथ रहे।

एडीएम को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता एवं लक्ष्मी सेवा संस्थान की ओर से बाजार में अतिक्रमण होने की शिकायत को लेकर गुरुवार को ज्ञापन दिया। इस पर एडीएम ने सीओ नरेन्द्र शर्मा एवं थाना प्रभारी के साथ पुलिस थाना, नेहरू पार्क, देवी स्टोर चौराहा, इंदिरा मार्केट, बद्रीनाथ बाजार, पटवा बाजार, घास मंडी, बूरा-बताशा गली, चौपड़, खारी बाजार, नया बाजार, गुड वाली गली, पुरानी अनाज मंडी एवं सब्जी मंडी होते हुए नेहरू पार्क तक दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की समझाइश करते हुए बिल्डिंग लाइन से बाहर सामान नहीं रखने की बात कही।

तो कचरागाह में जाएगा सामान

बाजार में एडीएम ने कहा कि यदि अब दुकानदारों ने सामान बाहर रखा तो अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए सामान को कचरे की ट्रॉली में भरवाकर कचरागाह भिजवा दिया जाएगा। चाहे वह कितना भी कीमती सामान क्यों न हो। उन्होंने समझाइश को नोटिस समझने की बात कही। एडीएम ने परिषद के अतिक्रमण प्रभारी लालाराम वर्मा को शहर में अतिक्रमणों को चिह्नित कर उन्हें हटाने के प्रस्ताव भिजवाने के लिए निर्देशित किया।

शहर की यातायात व्यवस्था खराब

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता एवं लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान अध्यक्ष संतोष दुबे ने एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। आवारा जानवरों के विचरण करने से दुर्घटना का अंदेशा रहता है। इस दौरान अधिवक्ता एवं संस्था पदाधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग