6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे की लत से बच्चों को दूर रखने की सलाह

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
निकटवर्ती शेरपुर में जनसुनवाई में एएसपी को समस्या बताते ग्रामीण।

निकटवर्ती शेरपुर में जनसुनवाई में एएसपी को समस्या बताते ग्रामीण।

सवाईमाधोपुर. निकटवर्ती शेरपुर गांव में एडिशनल एसपी लक्ष्मण दास ने जनसुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में अवैध संचालित शराब ठेकों को हटाने की मांग की। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रखने की सलाह दी। ग्रामीणों ने एएसपी को बताया कि उनके गांव में ज्यादातर युवा व बच्चे गांजा वह शराब की लत में है। नशे की लत से दूर रहने को लेकर कोई नशा अभियान चलाया जाना चाहिए। ऐसे में अवैध नशा व अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 40 प्रतिशत युवा व बच्चे इन नसों का शिकार हो चुके हैं। सरपंच मंजू सैनी, युवा समाजसेवी अनिल सैनी, बाबूलाल सैनी, भरत सैनी आदि ने बताया कि गणेश मेले तक अमरेश्वर गेट से गणेश धाम तिराहे तक बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ रहती है। इससे तीन-चार दिन तक जाम लगा रहता है। आमजन को परेशानी होती है। ऐसे स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए। यहां कई आपराधिक प्रवृत्ति के युवा भी रहते हैं जो इस भीड़ का फायदा उठाते हैं।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने गणेश धाम चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को इन पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से गांव में होने वाले विकास में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नहीं जाकर विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। सभी ग्रामीणों से प्रशासन का साथ देने का आह्वान किया।


चालीस गांवों के लिए मात्र एक एटीएम
बाटोदा. कस्बे सहित उप तहसील क्षेत्र के करीब चालीस गांवों के लिए मात्र एक ही एटीएम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाटोदा कस्बे में तीन अलग अलग बैंक है। इनमें यूनियन बैंक की ओर से एक एटीएम लगाया हुआ है जो अधिकतर खराब या बंद ही रहता है। इन दिनों भी एक सप्ताह से एटीएम बंद पड़ा है लोगों को पैसा निकालने के लिए गंगापुरसिटी जाना पड़ रहा है। इस बारे में क्षेत्र के लोगों ने सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया को ज्ञापन दिया है।


नहीं हो रही पासबुकों में प्रविष्टि : बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा में प्रिंटर खराब होने के कारण ग्राहकों की पासबुकों में प्रविष्टि नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के अलावा बरनाला स्थित बैंक शाखा का भी प्रिंटर खराब है। मंगलवार सुबह से ही ग्राहक पासबुकों में एंट्री कराए बिना ही लौटने को मजबूर थे। शाखा प्रबन्धक अजय सिंहल ने बताया कि प्रिंटर के अन्दर तकनीकी खराबी आ गई है। इसे ठीक करने के लिए बता दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग