10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: नरेशी के बाद अब सृष्टि पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर, अमिताभ ने पूछा मेरी टाई टेड़ी तो नहीं है…

KBC : कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16 में जीती 6 लाख 40 हजार की राशि

2 min read
Google source verification


सवाईमाधोपुर. केबीसी के मौजूदा 16वें सीजन में जिले की युवतियां लगातार परचम लहरा रही है। गत दिनों जहां सवाईमाधोपुर की एण्डा गांव निवासी नरेशी मीणा हॉट सीट पर पहुंची थी, वहीं अब सवाईमाधोपुर निवासी सृष्टि शर्मा ने केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया है। सृष्टि का एपिसोड 28 व 29 अगस्त को प्रसारित हो चुका है। उन्होंने केबीसी में 6 लाख 40 हजार रुपए जीते और फिर 12 लाख 50 हजार राशि के सवाल पर उन्होंने खेल को छोड़ दिया। सृष्टि के पिता रामबाबू शर्मा पेशे से एडवोकेट हैं और माता मिथलेश शर्मा पेशे से शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक भरतपुर के पद से सेवानिवृत हुई हैं।

जवाब आने के बाद भी नर्वसनेस में ली लाइफ लाइन
सृष्टि ने बताया कि केबीसी में भाग लेते समय हॉट सीट पर बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने बैठने पर वह काफी नर्वस हो गई थी। केबीसी में अमिताभ बच्चन की ओर से पूछे गए सभी सवालों के सृष्टि ने बिना किसी झिझक के पहली बार में बिना लाइफ लाइन का उपयोग करे ही सही जवाब दिए थे, लेकिन वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। ऐसे में कई सवालों का जवाब पता होने के बाद भी उन्होंने लाइफलाइन का उपयोग किया। सृष्टि वर्तमान में एसएससी की तैयारी कर रही है।

पापा का सपना बेटी ने किया पूरा
सृष्टि ने बताया कि उसके पापा लंबे समय से केबीसी देखते आ रहे हैं। वे भी लगातार केबीसी के सवालों का जवाब देते थे। साथ ही वह उससे भी लगातार सवालों के जवाब पूछ कर उसकी नॉलेज को परखते रहते थे। सृष्टि ने कहा कि जब पापा को पता चला कि उसका सलेक्शन केबीसी में हो गया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अमिताभ ने पूछा टाई टेढी तो नहीं है…
सृष्टि ने बताया कि शो शुरू होने से पहले अमिताभ ने उनसे पूछा कि देखो टाई टेढी लग रही है क्या, तो उन्होंने कहा हां थोड़ी है तो उन्होंने अपनी टाई को उनसे सीधा करवाया और फिर गले लगा लिया। अमिताभ से मिलकर सृष्टि बहुत ही खुश नजर आई और कहा कि प्राइज जीतने से ज्यादा उनसे मिलना उनके लिए अभूतपूर्व था।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग