5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लाइंग स्क्वायड व स्थैतिक सर्विलांस टीम में संशोधन

फ्लाइंग स्क्वायड व स्थैतिक सर्विलांस टीम में संशोधन
less than 1 minute read
Google source verification
सहायक रिटर्निंग अधिकारी व थानाधिकारी।

खण्डार. मेई खुर्द में भयमुक्त मतदान के लिए चौपाल लगाकर लोगों को समझाते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी व थानाधिकारी।

सवाईमाधोपुर. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसपीसिंह ने लोकसभा आम चुनाव-के लिए जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्कवायड/स्थैतिक सर्विलांस टीम का गठन किया था। इसमें आंशिक संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रधानाचार्य राउमावि सेलू रामस्वरूप स्वर्णकार के स्थान पर प्रधानाचार्य राउमावि झोपड़ा सुरेशचन्द मीना को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक एफएसटी गंगापुर सिटी-90 के लिए तथा प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय बामनवास विजय सिंह मीना के स्थान पर प्रधानाचार्य राउमावि मोरपा गोविन्द प्रसाद स्वर्णकार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक सवाई माधोपुर-92 एसएसटी चकचैनपुरा के लिए नियुक्त किया है।


चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित राजकीय बालिका सीनियर सैकेंडरी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रंगोली, चित्र बनाकर लोगों को मतदान दिवस के दिन मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय संस्था प्रधान सहित पंचायत कार्मिक प्रमोद जैन व लेखराज सिंह आदि मौजूद रहे।


भयमुक्त मतदान करें
खण्डार. उपखण्ड मुख्यालय के बूथों का सत्यापन सहायक रिटर्निंग अधिकारी रतन लाल अटल ने किया। अटल ने बताया कि बूथों के सत्यापन के बाद गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। गांव-गांव में पुलिस की सहायता से लोगों को भय मुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया। थानाधिकारी ने लोगों को बताया कि राष्ट्र के इस पावन पर्व में भय मुक्त होकर मतदान कर अपने सरकार बनाएं। दल ने रावंरा, अणतपुरा, पादडा विस्थापित, मेई कलां , मेई खुर्द व सावंलपुर आदि जगहों पर चौपाल लगाकर लोगों को भयमुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल बच्चूसिंह, ब्रह्मानंद शर्मा व शंकर गुर्जर आदि लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग