
आलनपुर में प्रवचन देते आचार्य सुकुमालनंदीजी।
सवाईमाधोपुर. दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी आलनपुर में वर्षा योग कर रहे आचार्य सुकुमालनंदीजी ने प्रवचन के दौरान कहा कि क्रोध समस्या को बढ़ाकर मानवता का नाश करता है। यह ज्वलनशील है और इससे व्यक्ति के ज्ञान तंतु नष्ट हो जाते हैं। वर्षायोग समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि धर्मसभा का आगाज डूंगरपुर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। वहीं नावां सिटी की खुशबू जैन ने भजन की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार सुकुमाल एकता मंच के तत्वावधान में चमत्कारजी के वर्षायोग पांडाल में शनिवार शाम 7 बजे से 15 वर्ष तक के बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता,रविवार को पर्युषण पर्व के दौरान स्थापित मुख्य मंगल कलश को धर्मप्रभावना पूर्वक गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में चमत्कारजी से महावीर नगर स्थित कलश स्थापना कर्ता के आवास ले जाया जाएगा। सोमवार को आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शेरपुर का वार्षिक मेला होगा।
Updated on:
12 Oct 2018 12:03 pm
Published on:
12 Oct 2018 12:03 pm
