4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध मिलने से बच्चों का बढ़ेगा रुझान, अन्नपूर्णा दूध योजना का हुआ आगाज

स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दूध पिलाया गया।
3 min read
Google source verification
sawaimadhopur

राउमावि साहूनगर में बच्चों को दूध पिलाते जिला कलक्टर व एसपी।

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में सोमवार को अन्नपूर्णा दूध योजना का आगाज हुआ। इस दौरान स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दूध पिलाया गया। वहीं अभिभावक-शिक्षकों की बैठकें हुई। जिला मुख्यालय स्थित राउमावि साहूनगर में जिला कलक्टर पीसी पवन ने बच्चों को दूध पिलाकर योजना का आगाज किया। उन्होंने कहा कि पोषाहार के साथ दूध मिलने से बच्चे शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित होंगे और शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। इसमें जिले के 1104 विद्यालयों के करीब एक लाख छह हजार छात्र-छात्राओं को दूध पिलाया गया।

विद्यालयों में दूध पोषाहार पिलाए जाने से राज्य सरकार का ध्येय च्च्सेहत का गिलास-हर बच्चे के हाथज्ज् साकार होता नजर आया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, नगर विकास न्यास के सभापति जगदीश प्रसाद अग्रवाल, सवाई माधोपुर उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकान्त कटारा, पंचायत समिति विकास अधिकारी सरोज बैरवा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) महेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) उत्तरा मेहरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कैलाश गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बीएल बैरवा, एडीईओ (प्रारम्भिक) चन्दशेखर शर्मा, रमसा एडीपीसी मनमोहन दाधीच, जिला उद्योग अधिकारी ताराचन्द जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेशचन्द जैन, साहूनगर स्कूल प्रधानाचार्या ओमप्रभा आदि मौजूद थे।


इसी प्रकार राबाउमावि मानटाउन में पार्षद राजेश गोयल, प्रधानाध्यापिका रेणु भास्कर, एसएमसी सदस्य सीता शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा आदि की छात्राओं को दूध पिलाया। राबाउमावि शहर में नगरपरिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा ने पहली से आठवीं कक्षा की बालिकाओं को दूध पिलाकर योजना का आगाज किया। इसी प्रकार राउप्रावि नसियां में मुख्य अतिथि नगर बस सेवा अध्यक्ष अतीक अहमद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष शफीक अहमद की मौजूदगी में बच्चों को दूध वितरण किया गया।


राउमावि भदलाव में प्रधान सूरजमल बैरवा ने बच्चों को दूध पिलाकर योजना का आगाज किया। राउप्रावि हरसोता (बौंली) में किसान संघ तहसील अध्यक्ष कांजीलाल मीना, प्रधानाध्यापक दोमादर गुप्ता, अध्यापक ओमप्रकाश मीना की उपस्थित में राउप्रावि कुतलपुरा मालियान में जितेन्द्र सैनी के नेतृत्व में दूध योजना शुरू की। इसी प्रकार रामावि कुतलपुरा जाटान में मुख्य अतिथि सरस डेयरी प्रबंधक केसी मीना के नेतृत्व में अन्नापूर्णा दूध योजना शुरू हुई। रवाजना डूंगर के राआउमावि में सरपंच हेमराज बैरवा, प्रधानाध्यापक जगदीश मीना, बनवारीसिंह अवाना, रामफूल गुर्जर के नेतृत्व में बच्चों को दूध वितरण किया गया।
छाण. राउमावि छान में सरपंच अफसाना बानो व छाण ब्रांड एम्बेसडर निक्की गर्ग ने दूध वितरित किया।


भगवतगढ़. भगवतगढ़ के राउमावि में सरपंच मुकेश मीना एवं एसएमसी अध्यक्ष अनिता वर्मा ने,सुनारी के राउमावि में वार्ड पंच कैलाश यादव एवं एसएमसी अध्यक्ष सुनीता वैष्णव ने, लोरवाड़ा के राउमावि में सरपंच रसाली देवी एवं पंचायत समिति सदस्य रुपनारायण गुर्जर ने, धमून कलां के राउमावि में एसएमसी अध्यक्ष हरकेश सैनी ने, आदलवाड़ा कलां में एसएमसी अध्यक्ष बत्तीलाल मीना ने, जटवाड़ा कलां के राउमावि में एसएमसी अध्यक्ष हरसहाय मीना एवं पंचायत समिति सदस्य रूपनारायण गुर्जर ने, जौंला के राउमावि में एसएमसी अध्यक्ष शिवप्रसाद मीना, नींदड़दा के राउमावि में टीकाराम मीना ने बच्चों को दूध पिलाकर किया।


सूरवाल. सूरवाल मॉडल स्कूल में सरपंच धर्मराज मीना ने बच्चों को दूध वितरित किया। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सूरवाल में भी बच्चों ने दूध पिलाया।
बहरावण्डा खुर्द. दौलतपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य सुशील उपाध्याय, सरपंच संतोष कंवर, घनश्याम गुर्जर ने दूध पिलाने की शुरुआत की।


भाड़ौती. राउमावि भाड़ौती, र बड़ागांव कहार एवं प्राथमिक विद्यालय कांच की झोपड़ी भारजा नदी आदि विद्यालय में बालकों का दूध पिलाया गया। सरपंच रजनी देवी उपस्थित रहे।


शिवाड़. शिवाड़, ईसरदा, महापुरा, सारसोप, टापुर एवं कंवरपुरा के राजकीय विद्यालयों में सोमवार को अन्नपूर्णा दुग्ध योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को दूध पिलाया गया। शिवाड़ के राउमावि में प्रधानाचार्य रामजीलाल, राबाउमावि में मुख्य अतिथि सरपंच गीतादेवी शर्मा, एंचेर के रामावि में प्रधानाचार्य धनराज मेघवाल के नेतृत्व में बच्चों को दूध वितरण किया गया।


बालेर. राजकीय उच्च माध्यमिक, संस्कृत बालिका विद्यालय बालेर में जिला परिषद सदस्य विजयलक्ष्मी, मानवेन्द्र सिंह सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम बैरवा आदि की मौजूदगी में बच्चों को दूध पिलाया।


बाटोदा. बाटोदा के राजकीय मॉडल विद्यालय में जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों की उपस्थिति में दूध पिलाया गया।
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच शीतल पहाडिय़ा ने स्कूली बालक-बालिकाओं को दूध पिलाकर योजना की शुरुआत की।


मित्रपुरा. आज अन्नपूर्णा दूध परियोजना के अंतर्गत मित्रपुरा क्षेत्र के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरदा, मित्रपुरा, उदगांव, कुटका, मोरण, बोरखेड़ा के सभी विद्यालयों में बच्चों को दूध पिलाया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग