5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गले की सूजन का एक और रोगी मिला, रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी

गले की सूजन का एक और रोगी मिला, रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी
less than 1 minute read
Google source verification
sawaimadhopur

खण्डार ग्राम पंचायत गोठ बिहारी में मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाते चिकित्सा विभाग के अधिकारी।

खण्डार/नायपुर. उपखण्ड क्षेत्र में गले के सूजन के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पंचायत क्षेत्र में एक और रोगी मिला है। रोगी मुकेश माली पुत्र बबलू माली निवासी गोठ बिहारी है। पंचायत में पहले ही रोग के कारण दो बच्चों की मौत हो चुकी है।

हरकत में आए विभाग ने गुरुवार को चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और घर-घर जाकर बच्चों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ तेजराम मीणा ने बताया कि गोठ बिहारी क्षेत्र में चिकित्सा टीम ने घर घर जाकर सर्वे किया। सर्वे में एक रोगी मिला, जिसको ग्रामीण इटावा के बालाजी के यहां लेकर गए। चिकित्सा टीम ने रोगी के परिजनों से फोन पर बात कर जल्द रोगी को सवाईमाधोपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाने के लिए कहा।

मृतक बच्चों के घर पहुंच कर दी सांत्वना
चिकित्सा टीम व तहसीलदार पन्नालाल मीणा ने मृतक बच्चों के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। तहसीलदार ने बताया कि यह रोग लाइलाज नहीं है। झाड़ फूं क या बाबाओं के चक्कर में ना पड़ कर सामान्य चिकित्सालय में सही समय पर इलाज करवाने की सलाह दी।

एक सप्ताह तक रोजाना जांच करेगी टीम
दो बच्चों की मौत के बाद सीएमएचओ ने सीएचसी प्रभारी ओमप्रकाश मीणा को एक सप्ताह तक नियमित गांव गांव जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए है। बीमार बच्चों को मौके पर या सीएचसी एवं जिला अस्पताल द्वारा नि:शुल्क इलाज करवाया जाएगा।

मृतक एक ही स्कूल के थे, दल ने की जांच
चिकित्सा टीम ने सरकारी विद्यालय में भी जाकर सभी बालकों की जांच की तथा सामान्य बीमारी के बालकों को मौके पर ही दवाइयां उपलब्ध करवाई। बच्चों के टीके लगवाएं। मृतक बच्चे एक ही स्कूल के थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग