6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम कार्ड बंद होंगे, नए के लिए ऑनलाइन करना होगा उपभोक्ताओं को आवेदन जानिए केसे ऑनलाइन करना होगा आपको

एटीएम कार्ड बंद होंगे, नए के लिए ऑनलाइन करना होगा उपभोक्ताओं को आवेदन  
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur bank news

सवाईमाधोपुर. चिप वाले एसबीआई एटीएम कार्ड से ही लेन-देन होगा। स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया(एसबीआई) के पुराने मैजिस्ट्रिप(चुम्बकीय पट््टी) डेबिड कार्ड 31 दिसम्बर के बाद से काम करना बंद कर देंगे। ऐसे में खाताधारकों को अंतिम तिथि से पहले ही ऑनलाइन बैंकिंग से एप्लाई करना होगा। जिले में एसबीआई के कुल साढ़े तीन लाख उपभोक्ता है। एसबीआई ने गत 10 अगस्त को ट्वीट कर इसकी सूचना खाताधारकों को दी थी।

इसमें बताया गया कि मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से इस साल के आखिरी तक रिप्लेस करवाना होगा। एसबीआई ऐसा आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक कर रही है। बैंक के अनुसार पुराने एटीएम कार्ड बदलकर उनकी जगह ईएमवी चिव वाला डेबिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन काड्र्स को पाने के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग से अप्लाई करना होगा। अगर कोई ऐसा नहीं कर पाता है तो बैंक की ब्रांच में जाकर एप्लाई कर सकता है।

इस तरह जाने कार्ड को
एसबीआई के मुताबिक यदि आपके डेबिट कार्ड के सेंट्रल लेफ्ट पोजिशन में चिप नहीं लगी है तो इसका मतलब है कि यह मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड है। इसे आपको रिप्लेस करना होगा।

इसलिए बदले जा रहे कार्ड
कई देशों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एक माइक्रो प्रो सेंसर चिप लगी होती है। इसमें पूरी डिटेल स्टोर होती है। यह कार्ड होल्डर के डाटा को पूरी तरह से प्रोटेक्ट करती है। मैजिस्ट्रप के मुकाबले यह ज्यादा सुरक्षित है। ईएमवी चिप वाले कार्ड स्क्रीमिंग से भी बचाते है।

नए कार्ड के लिए यह करना होगा
आप घर से इसके लिए एप्लाई कर सकते है। आपको डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ऑनलाइन एसबीआई डॉट कॉम पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

यहां आपको ई-सर्विसेस में जाकर एटीएमकार्ड सर्विसेज पर क्लिक करने आगे के इंस्ट्रक्शंस को फोलो करना होगा। ऐसे आप घर से ही नए ईएमवी चिप कार्ड के लिए एप्लाई कर सकते है।

पुराने एटीएम से नहीं होगा काम
अगर आपके पास भी अपने पुराने मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड है तो 31 दिसम्बर के बाद से इस एटीएम से राशि नहीं निकाल पाएंगे। इस एटीएम के बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है। एटीएम कार्ड नहीं बदला गया तो पुराने एटीएम से कोई भी काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में बैंकों की एमटीएम मशीनें आपके कार्ड को स्वीकार नहीं करेगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग