5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादलों की गोद में चहकी-मचली बूंदें  18 मिमी बारिश  दस डिग्री गिरा तापमान

बादलों की गोद में चहकी-मचली बूंदें 18 मिमी बारिश दस डिग्री गिरा तापमान
3 min read
Google source verification
कॉलोनी में बारिश के बाद तलैया बनी सड़क।

बजरिया की एमपी कॉलोनी में बारिश के बाद तलैया बनी सड़क।

सवाईमाधोपुर. मानसून की मेहर बूंदों के रूप में नेमत बनकर बरस रही है। इससे जहां शहरी लोगों को गर्मी और जलसंकट से निजात मिली है। वहीं किसानों के होठों पर मुस्कान सज गई है। धरती पुत्र खेतों को तैयार करने में जुट गए है। क्षेत्र में गुरुवार को भी बदरा झूम के बरसे। इस दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश हुई तो कई जगहों पर दिनभर रिमझिम का दौर चला। मौसम विभाग के सहायक पर्यवेक्षक बजरंगलाल जाट ने बताया कि शाम छह बजे तक जिला मुख्यालय पर 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


बुवाई में जुटे किसान
क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से अच्छी बारिश होने से किसानों का रूख खेतों की ओर है। किसान बुवाई में जुट गए हैं। इन दिनों किसान बाजरा, मूंग, उड़द, सोयाबीन व मूंगफली की बुवाई कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में खाद-बीज विक्रेताओं की दुकनों पर काश्तकारों की भीड़ दिखाई देने लगी है।


भगवतगढ़. क्षेत्र के धमून कलां, गंभीरा, बिलोपा, रामडी आदि गांवों में सुबह करीब दस बजे से बारिश शुरू हुई। बारिश का दौर दिनभर रुक-रुक जारी रहा। इसी प्रकार भगवतगढ़, झोपड़ा, सिरोही, बंधा आदि गांवों में शाम को करीब पांच बजे से जोरदार बारिश हुई। करीब आधे घंटे से भी अधिक समय तक बारिश से बाजारों में घुटनों तक पानी बह निकला। लोरवाड़ा, जटवाड़ा कलां, सिनोली, सुनारी, बनोटा आदि गांवों में भी अच्छी बारिश हुई।


चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में गुरुवार सुबह से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से कस्बे की सड़कों पर पानी बह निकाला।


पीपलवाड़ा. पीपलवाड़ा के आस-पास के क्षेत्र एक घंटा झमाझम बारिश से किसान खुश हुए। गत 2 दिनों में रिमझिम बारिश ने खेतों में नमी पहुंचाने का काम किया।

रवांजना चौड़. कस्बा व आस-पास के क्षेत्र में गुरुवार को अच्छी बारिश हुई। रवांजना चौड़ वीर तेजाजी के पास वाले नाले की पुलिया के ऊपर से बारिश का पानी बह निकला। पुलिया के ऊपर पानी के बहाव से कुछ देर तक आवाजाही बन्द रही। शाम को फिर बरसात हुई। किसानों के चेहरे खिल गए।


बारिश से मिली राहत न बन जाए आफत नगर परिषद की अधूरी तैयारी कॉलोनियों में जलभराव
सवाईमाधोपुर. गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है। वहीं बारिश परेशानी का सबब भी बनी। नगर परिषद व दूसरी जिम्मेदारी एजेंसियों की लचर व्यवस्थाओं के चलते विकास कार्यों की पोल खुल गई। सड़कों पर जगह- जगह पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कॉलोनियां ताल-तैलया नजर आ रही हैं।


मण्डी में भीगा अनाज
कृषि उपज मण्डी में जिंस लेकर आने वाले वाले किसानों के लिए बारिश परेशानी का सबब बन गई। मण्डी में जिंसों की सुरक्षा के लिए माकूल प्रबंध नहीं होने के कारण जिंस भीग गए। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद मण्डी प्रशासन की ओर से जिंसों को ढकने की कवायद शुरू की गई, लेकिन तब तक किसानों के जिंस भीग चुके थे।


बिजली हुई गुल : शहर में देर शाम कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।


कॉलोनियां बनी तलैया
जिला मुख्यालय पर सुबह से शाम तक रूक-रूककर कभी तेज तो कभी मध्यम दर्ज की बारिश हुई। बारिश से शहर की कई कॉलोनियां में जलभराव हो गया। बजरिया में एमपी कॉलोनी, झूलेलाल पार्क, केशव नगर, सीमेंट फैक्ट्री, सब्जी मण्डी, रेलवे स्टेशन रोड, शहर में खण्डार बस स्टैण्ड, मुख्य बाजर, सब्जी मण्डी आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या रही। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।


दस डिग्री लुढ़का पारा
बारिश ने तापमान की धार को कुंद कर दिया है। एक सप्ताह पूर्व दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था, वहीं इन दिनों तापमान में दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग