5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाघिन ने शावक के साथ उड़ाई दावत रणथम्भौर के जोन दस का मामला

बाघिन ने शावक के साथ उड़ाई दावत रणथम्भौर के जोन दस का मामला
2 min read
Google source verification
शावक के साथ बाघिन

रणथम्भौर के जोन दस पर स्थित तलाई पर शावक के साथ बाघिन

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में रविवार को जोन दस मेंं बाघिन टी-13 उसके शावक व बाघ फतेह ने झोझेश्वर रोड पर पक्का चाटा के पास एक नीलगाय का शिकार किया। शिकार करने के बाद बाघ बाघिनों ने साथ में शिकार का लुत्फ उठाया। शिकार को खाने के बाद बाघिन टी-13 व उसकी मेल शावक जंगल में चले गए।


फतेह ने भी लिया मजा : बाघिन टी-13 के नीलगाय का शिकार करने के बाद वहां बाघ टी-42 फतेह भी आ गया। इसके बाद बाघ ने भी शिकार का लुत्फ उठाया। शिकार का लुत्फ लेने के बाद फतेह पास ही स्थित तलाई में जलक्रीड़ा की। बाघ फतेह काफी देर तक तलाई में पानी में बैठा रहा।


पर्यटक हुए रोमांचित: बाघिन के साथ फ ीमेल शावक व बाद में बाघ फतेह को शिकार का लुत्फ उठाते व बाघ को जल क्रीड़ा करते देखने के लिए आस-पास पर्यटक वाहनों का जमावड़ा लग गया। इसी प्रकार जोन छह में सारन के पट्टों के पास बाघिन टी-8 लाडली, तीन शावकों ने चीतल का शिकार किया।


बाघिन नूर की मां है टी-13
बाघिन टी-13 बाघिन नूर की मां है। बाघिन की उम्र करीब 11 है। बाघिन जोन दस में लम्बे समय से विचरण कर रही है। वहीं टी-13 की बेटी नूर जोन एक में विचरण करती है।


टी-99 के भी हुए दीदार
जोन दस में रविवार को सुबह की पारी में गए पर्यटकों को एक साथ चार बाघों के दीदार ने रोमांचित कर दिया। बाघिन टी-13 व फीमेल शावक व बाघ टी-42 फतेह के दीदार के साथ ही जोन दस के द्वार पर ही टी60 की बेटी टी-99 के दीदार भी हुए।


साल भर से खराब पड़ा हैंडपम्प
खण्डार . ग्राम पंचायत गोठ बिहारी के गांव इटावदा में करीब एक साल से हैड पम्प खराब पड़ा है, जिससे गांव वालों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण केशव, रमेश व किशन आदि लोगों ने बताया कि गांव में खराब हैंडपम्प के कारण ग्रामीणों को खेतों से पानी लाना पड़ रहा है। पानी की समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।


इस पर सरपंच पिंकी सैनी ने बताया कि इटावदा गांव के हैंडपम्प के खराब होने की सूचना कई बार पीएचडी के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग