5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीडर इंचार्ज विद्युत निगम की रीढ़

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
 फीडर इंचार्ज व अन्य।

आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में विद्युत निगम संगोष्ठी को संबोधित करते मुख्य वक्ता व आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में विद्युत निगम संगोष्ठी उपस्थित फीडर इंचार्ज व अन्य।

सवाईमाधोपुर. जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से आलनपुर स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए संभाग स्तरीय संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें निगम अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति सुधार संबंधित कई सुझाव दिए। अधिकारियों ने विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए कई अहम सुझाव दिए। साथ ही विद्युत छीजत रोकने, विद्युत दुर्घटना रोकने, ट्रांसफार्मर जलने से रोकने सहित बिजली बचत पर जानकारी दी। इस दौरान निगम महाप्रबंधक निदेशक आरजी गुप्ता ने कहा कि फीडर इंचार्ज विद्युत निगम की रीढ़ होता है।


उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने में फीडर इंजार्च का अहम रोल होता है। इस दौरान फीडर इंचार्ज को उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए पांच सुझाव दिए। इसमें उपभोक्ताओं से अच्छे संबंध बनाने, उपभोक्ताओं को बिजली मित्रों के उपयोग की जानकारी देने, फीडर में ट्रांसफार्मर के रख-रखाव पर ध्यान देने, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली देने, बिजली चोरी रोकने, रीडिंग सही तरीके से लेने आदि पर जानकारी दी। वहीं बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खतरनाक बिन्दुओं विद्युत लाइनों को चिह्नित करने, सेफ्टी डिवाइस के साथ ही काम करने का सुझाव दिए। इस मौके पर विद्युत निगम के जोनल चीफ इंजीनियर मनमोहन कुर्मी अधीक्षण अभियंता मूलचंद सहित संभाग स्तरीय अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर फीडर इंचार्ज विद्युत कार्मिक उपस्थित थे।


बजरी के स्टॉक फिर लगना शुरू
सूरवाल. अजनोटी से पढ़ाना मुख्य सड़क पर बजरी के अवैध स्टॉक लगना फिर से शुरू हो गए हैं। अजनोटी मोड़ से जड़ावता एवं खाटकलां तक की मुख्य सड़क के किनारे खेतों में बजरी के कई स्टॉक संचालित होते देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं, शाम होते ही अवैध स्टॉकों से बजरी भरने के लिए मुख्य सड़क पर वाहनों की कतार लगना शुरू हो जाती है, जो देर रात तक जारी रहती है। खास बात है कि इससे पूर्व भी इन्हीं जगहों पर स्टॉक लगे थे, जिन्हें लोगों की शिकायत पर पुलिस को ध्वस्त करने पड़े, लेकिन अब फिर से स्टॉक लगना शुरू हो गए हैं।


बैठक आज
सवाईमाधोपुर. नव निर्वाचित ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर व देहात पदाधिकारियों की बैठक रविवार सुबह 11 बजे इन्द्र कॉलोनी स्थित कार्यालय में होगी। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय गौतम ने दी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग