
बौंली.राजस्थान पत्रिका के चेंजमेंकर महाअभियान को तहत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के बामनवास के कस्बे बौली अटल सेवा केंद्र पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गो के बुद्विजिवीयो उपस्थित रहे। तथा पत्रिका की इस मुहिक की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित बुद्विजिवीयो ने स्वच्छ राजनिती पर विचार व्यक्त किए। साथ ही क्षेत्र के विकास के मुददो पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओ ने सरकारी जनरल कॉलेज बालिका शिक्षा को बढ़ावा रोजगार के संसाधनों को बढावा आवागमन के साधनों का अभाव कानून व्यवस्था को सुधारना नगर पालिका की घोषणा करना नेशनल हाईवे से जोड़ना आदि कई समस्याओं पर चर्चा की कार्यक्रम के दौरान सरपंच राजेश गोयल ने सरकारी कार्यालयों को पांच दिवसीय सप्ताह को छह दिवसीय सप्ताह कर कार्य को बढ़ाने की बात कई कार्यक्रम में राजेश गोयल मंजू गोयल श्योंपाल माली रामस्वरूप मीणा शकुंतला वर्मा सुरेश मंगल ओम प्रकाश शर्मा प्रकाश रावत प्रेम देवी मीणा पुष्पा गोयल मुकेश गोयल अनिल गोयल मसूद आलम कानजी मीणा मुकेश गोयल गिरीश गौतम आदि उपस्थित रहे।