5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भामाशाह ने विद्यार्थियों को बांटी जर्सियां

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
वितरित करते विद्यालय स्टाफ के साथ ग्रामीण।

खिरनी कस्बे के निकट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेसरा में जर्सी वितरित करते विद्यालय स्टाफ के साथ ग्रामीण।

बामनवास. लिवाली की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को भामाशाह झंडूलाल मीना की ओर से कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं को जर्सियां वितरित की गई। वहीं उन्होंने कक्षा आठ में सेंटर टॉपर तथा ए ग्रेडिंग हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी नकद पारितोषिक देने की घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान कुल 114 छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए जर्सी वितरित की गई। इस दौरान राउमावि लिवाली के कार्यवाहक पीईओ रिपुसूदन शर्मा, परेश पालीवाल, दिनेश शर्मा, राजेश गुर्जर, प्रतिपाल गुर्जर एवं एसएमसी सदस्य नाथूलाल, कांतिनंदन, तेजराम भी मौजूद रहे।


सर्दी से मिलेगी राहत
शहर स्थित श्री महावीर जैन उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश जैन छात्रों को नि:शुल्क जर्सी वितरित की। व्यवस्थापक कमलचन्द जैन ने बताया कि इस अवसर पर 12 छात्रों को जर्सी बांटी गईं। इस दौरान संतोष देवी आदि मौजूद थे।


खिरनी. ग्राम पंचायत जोलन्दा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशरा में अध्यापकों के सहयोग से शुक्रवार को कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को 142 जर्सियों का वितरण किया गया। अध्यक्षता सरपंच धर्मा देवी गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी प्रभुलाल मीणा थे। प्रधानाचार्य आबिद अली ने बताया कि अध्यापकों की पहल से विद्यालय के सभी स्टाफ द्वारा राशि एकत्रित कर विद्यार्थियों को जर्सियों का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यापक ताराचंद मीना, राम खिलाड़ी मीणा, हनुमान प्रसाद गुप्ता, छोटू बैरवा, कालू गुर्जर, हरकेश बैरवा सहित कई मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग