6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा

कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

kalesh yatra

सवाईमाधोपुर.समीपवर्ती भूरी पहाड़ी गांव में गुरुवार को सुबह सात बजे से बनास नदी से हनुमान मंंदिर तक ग्यारह सौ कलशों से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन गाती हुई चलती नजर आई। इसके बाद हनुमान मंदिर पर गोपाल महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजन से जुड़े अमर सिंह मीणा ने बताया 31 मई को यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। इसके साथ ही भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


धार्मिक शिक्षण शिविर जारी
सवाईमाधोपुर.जैन रतन हितैषी श्रावक संघ की बजरिया शाखा के तत्वा वधान में बजरिया में धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक महा वीर प्रसाद जैन ने बताया कि शिविर में विजय जैन, प्रेम बाबू जैन, रेखा जैन, सुहानी जैन आदि द्वारा जैन धर्म के सिद्धांतों व धार्मिक क्रियाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह शिविर 2 जून तक जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग