6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पदयात्रियों के लिए लगा भंडारा, भंडारे की शुरुआत

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
पूजन करते हुए कार्यकर्ता।

भाड़ौती में भंडारे को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने पूजन करते हुए कार्यकर्ता।

भाड़ौती. कस्बे में गणेश सेवा समिति भाड़ौती की ओर से त्रिनेत्र गणेश, डिग्गी कल्याण व बाबा रामदेव जाने वाले यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। समिति के कार्यकर्ता घनश्याम मीणा, लच्छू गुर्जर, पूरण गर्ग, शंभू नाथ आदि ने भगवान गणेश की पूजा कर भंडारा शुरू किया। इसमें पदयात्रियों लिए ठहरने, प्रसादी व शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है। भंडारा गणेश चतुर्थी तक चलेगा।


त्रिनेत्र गणेश के लिए रवाना होगी पदयात्रा

शिवाड़. कस्बे से शनिवार को त्रिनेत्र गणेशजी के लिए 20वीं पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा कार्यकर्ता दिलीप नामा, मदनलाल कुशवाह, लक्की अजमेरा, पवन चौधरी ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे घुश्मेश्वर महादेव एवं ध्वज पूजा होगी।

पदयात्रा रवाना

पीपलदा. धार्मिक भजनों के साथ शुक्रवार को पीपलदा से डिग्गी स्थित कल्याणजी महाराज के लिए तीसवीं पदयात्रा रवाना हुई जो 10 सितम्बर को डिग्गी पहुंचेगी। कल्याण नवयुवक मंडल से जुड़े कार्यकर्ता अवधेश शर्मा ने बताया कि इससे पहले यात्री गढ़ के पास स्थित चामुण्डा माता मंदिर पर एकत्र हुए । यहां पं. कैलाश चन्द शर्मा ने ध्वज पूजन कराया। इसके बाद मंदिर के पुजारी कजोड़मल योगी ने हरी झण्डी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। डिग्गी में 11 सितम्बर को भण्डारा होगा।

पदयात्रा 16 को
मलारना डूंगर. मलारना चौड़ कस्बे से डिग्गी कल्याण की 38वीं पदयात्रा 16 सितम्बर को रवाना होगी। पदयात्रा मण्डल संयोजक सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि पदयात्रा सुबह 7 बजे दुर्गा माता मंदिर से रवाना होगी। पदयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है।

डिग्गी कल्याण जी महाराज की पदयात्रा हुई रवाना
बौंली. ग्राम लखनपुर में डिग्गी कल्याण पदयात्रा शुक्रवार को रवाना हुई। अध्यक्ष लालू चौधरी व राजेश कुमार सैनी ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन के बाद पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा 9 सितंबर को डिग्गी कल्याण पहुंचेगी। 10 को डिग्गी कल्याणजी के महाप्रसादी का आयोजन होगा।
लगेगा भण्डारा
त्रिनेत्र गणेशजी के आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मलारना चौड़ में भण्डारा लगाया जाएगा। भण्डारा कानोता के ग्रामीणों की ओर से लगाया जाएगा। भण्डारे से जुड़े कार्यकर्ता कुलदीप व्यास ने बताया कि भंडारे का आयोजन हाइवे किनारे सरकारी स्कूल के पास होगा।

पदयात्रा 12 को
पीपलदा. कस्बे से राजा भ़ृतहरि के लिए 12 सितम्बर को चामुण्डा माता मंदिर से पदयात्रा रवाना होगी। मंडल से जुड़े कार्यकर्ता बल्लू वैष्णव ने बताया कि माता मंदिर पर ध्वज पूजन के साथ पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा लालसोट, कल्लावास, बिशनपुरा, तलवाड़ होती हुई भृतहरि पहुंचेगी।

मित्रपुरा. मझेवला गांव की पहाड़ी की घाटी में स्थित भैरूजी महाराज के स्थान पर बड़ी संख्या में डिग्गी कल्याणजी के यात्रियों को चाय नास्ता कराया। इस दौरान शिवराज गुर्जर, बनवारी, शंकर, विश्राम कांवर, सुरेश शर्मा, दयाराम, शिवचरण कसाना सहित कई मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग