5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO सफाई के लिए बड़े हाथ, निखर गया बावड़ी का स्वरूप

राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान का आगाज
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

amretm jalam

सवाईमाधोपुर.राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान का रविवार को आगाज हुआ। अभियान के तहत जिले भर के विभिन्न सार्वजनिक जल स्त्रोतो, तालाबों, बावडियो आदि में श्रमदान करके सफ ाई की गई ताकि वर्षा काल के दौरान जल स्त्रोतों में जल का संग्रहण हो सके। इसी क्रम में युवा जागृति संगठन की ओर से कुण्डेरा की हनुमान जी की बावडी में श्रमदान किया गया। इसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया और श्रूदान किया। श्रमदान के दौरान लोगों ने बावड़ी में लगी झाडियो, कचरे आदि को एकत्र कर बावड़ी से बाहर निकाला। लोगों के सामूहिक प्रयास के बाद बावड़ी का स्वरूप बदल गया। और बावडी चमक उठी। सफाई होने के बाद अब बावड़ी में वर्षा काल के दौरान वर्षा के जल का आसानी से संग्रहण हो सकेगा और लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को वर्षा के जल का संरक्षण करने व पानी को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करने और पेयजल बचाने के लिए लोगों को जागरुक करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, घनश्याम चौधरी, धनराज महावर, पूरण चौधरी, प्रवीण जांगिड़, मनीष अग्रवाल, मुकेश चौधरी, सुरेश चौहान आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग