4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video बाइक चोर गिरफ्तार, चार वाहन बरामद

बाइक चोर गिरफ्तार, चार वाहन बरामद
2 min read
Google source verification
patrika

बाइक चोर गिरफ्तार, चार वाहन बरामद सवाईमाधोपुर. मानटाउन थाना पुलिस ने रविवार देर शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चोर को चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ अन्य चोरों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि आरोपी सोनूसिंह जागा निवासी खिरखिड़ा सपोटरा जिला करौली है। उसको पुलिस ने सीमेंट फैक्ट्री से दबोचा। उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों के मद््देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक समीरसिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व शहर पुलिस उपाधीक्षक दिनेश मीना के निर्देश पर थाने से टीम का गठन किया गया। टीम ने दुपहिया वाहन चोरों के संबंधित स्थानों पर सूचनाएं ली और चोरों को पकडऩे की योजना बनाई।

सवाईमाधोपुर. मानटाउन थाना पुलिस ने रविवार देर शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चोर को चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ अन्य चोरों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि आरोपी सोनूसिंह जागा निवासी खिरखिड़ा सपोटरा जिला करौली है। उसको पुलिस ने सीमेंट फैक्ट्री से दबोचा। उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों के मद््देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक समीरसिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व शहर पुलिस उपाधीक्षक दिनेश मीना के निर्देश पर थाने से टीम का गठन किया गया। टीम ने दुपहिया वाहन चोरों के संबंधित स्थानों पर सूचनाएं ली और चोरों को पकडऩे की योजना बनाई। इसके बाद हैड कांस्टेबल इकरार अहमद, कांस्टेबल अजयङ्क्षसह, वीरसिंह, कमलेश, राजकुमार, मनिन्द्र, वीरसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर संभावित स्थानों पर रवाना किया। इस दौरान गत 29 जून को सीमेंट फैक्ट्री में आरोपी बिना नम्बरी एक बाइक को सीमेंट फैक्ट्री से गुलाब बाग की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसको रूकवाया और बाइक के कागजात मांगे, तो वह हड़बड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी व बाइक को जप्त कर थाना लाया। इधर, पुलिस ने आरोपी से थाने में लाकर पूछताछ की तो उसने करीब 10-12 मोटरसाईकिले चोरी करना व चोरी की बाइक बेचना बताया। आरोपी दो दिन पीसी रिमाण्ड पर चल रहा है। इस दौरान आरोपी से तीन अन्य मोटरसाईकिले भी बरामद की जा चुकी है। अन्य बाइकों को बरामद करने का प्रयास जारी है।

यहां से चोरी हुई थी बाइकें
पुलिस के अनुसार बरामद चार मोटरसाईकिलों में से दो बाइकें मानटाउन थाना, एक बाइक कोतवाली थाना व एक बौली थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सवाईमाधोपुर में बाइकों पर दो-तीन अन्य चोरों के साथ रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी व भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइकें उठाकर व नम्बर प्लेट हटाकर या बदलकर अज्ञात व्यक्तियों सम्पर्क कर फर्जी नाम व पता बताकर चार-पांच हजार रुपए में बेचना बताया।

वीडियो-मानटाउन थाने में चोरी की बाइकों के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग