11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा-कांग्रेस नेत्रियां और 3 सरकारी कार्मि चला रहे थे सैक्स रैकेट, विभागों में दलाली के लिए चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

भाजपा, कांग्रेस और तीन सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने मिलकर जिले में ऐसा सैक्स रैकेट खड़ा किया कि नाबालिग बच्चियां उसमें फंसती चली गईं।

3 min read
Google source verification
sawai_madhopur.jpg

सवाईमाधोपुर। भाजपा, कांग्रेस और तीन सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने मिलकर जिले में ऐसा सैक्स रैकेट खड़ा किया कि नाबालिग बच्चियां उसमें फंसती चली गईं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल की महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कलक्ट्रेट, जिला उद्योग केन्द्र और एफसीआई के तीन कर्मचारियों के नाम अब तक इस घिनौने खेल में उजागर हो चुके हैं।

नेता और कर्मचारियों की यह गैंग सिर्फ सैक्स रैकेट नहीं चला रही थी। बल्कि आरोप है कि सरकारी विभागों में दलाली का काम भी चल रहा था। दोनों महिला नेत्री योजनाओं का पैसा पास कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करतीं। बात नहीं बनने पर सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए नाबालिगों को जिस्मफरोशी के लिए परोस देतीं। पीड़िता के अनुसार सुनीता व पूजा ने कई बार अपने मोबाइल पर बड़े नेताओं के साथ उनकी फोटो दिखाई। फिर धमकाया कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

सैक्स रैकेट की पड़ताल में जुटी पुलिस को अब पता चला कि अब तक वह जिस पूजा को खोज रही थी, वह कांग्रेस सेवादल की महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी है। पूनम ने पूजा के रूप में अपनी छदम पहचान बनाकर इस खेल को अंजाम दिया। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस इस मामले में अब तक भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा उर्फ संपत्ति बाई, जिला कलक्ट्रेट के चपरासी श्योराम मीना, जिला उद्योग केन्द्र के लिपिक संदीप शर्मा, एफसीआई कर्मचारी हीरालाल मीना और एक निजी इलेक्ट्रीशियन राजूलाल रैगर को दबोच चुकी है।

सरकारी कर्मचारी ही भेज रहा था सौदागरों के पास
गिरोह ने नाबालिग को जयपुर में बेचने का सौदा भी किया। इसके लिए नाबालिग को जयपुर भेजने की तैयारी की। हीरालाल पीड़िता को स्थानीय बस स्टैण्ड तक छोड़ने गया। हालांकि पीड़िता जैसे-तैसे आरोपियों से बच निकली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जयपुर में किन लोगों से बालिका का सौदा किया गया। पीड़िता का आरोप है कि सुनीता एवं पूजा ने कई लड़कियों को जाल में फंसाकर जयुपर एवं अन्य जगहों पर भेजा है।

कांग्रेस नेत्री पूजा उर्फ पूनम पर पुलिस का कसा शिकंजा
सैक्स रैकेट की आरोपी एवं कांग्रेस नेत्री पूजा उर्फ पूनम चौधरी पर अब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस अब तक पूजा और पूनम चौधरी को अलग-अलग समझ रही थी, लेकिन जांच के बाद पता चला है कि दोनों नाम की एक ही महिला के हैं। पूनम कांग्रेस सेवादल महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। हालांकि कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि वे किसी पूजा चौधरी को नहीं जानते।

कांग्रेस: अप्रेल में हटा दिया, भाजपा के संपर्क में पूनम
पूजा उर्फ पूनम चौधरी को लेकर कांग्रेस नेता बचाव में उतर आए हैं। कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल बंसल का कहना है कि इस प्रकरण में पूजा चौधरी आरोपी है। एफआईआर में भी पूजा का ही नाम है। पूनम का नाम नहीं है। ऐसे में हमने जिस आइडी के आधार पर नियुक्ति दी, वह पूनम चौधरी है। वहीं पूनम की निष्क्रियता को देखते हुए अप्रेल में ही पद से हटा दिया। इसके बाद वह भाजपा के कार्यक्रमों आती-जाती रही। सुनीता वर्मा से भी उसकी नजदीकियां थीं। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष के साथ उसके फोटो भी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पूजा व उसका सहयोगी भी था दलाल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूजा एक सहयोगी दलाल के संपर्क में थी। वह भी लड़कियों के देहव्यापार में लिप्त है। उसके पास भी कई लड़कियों के फोटो व मोबाइल नम्बर थे। पूजा की गिरफ्तारी हो जाए तो सहयोगी दलाल का पता चल सकता है। वह भी फरार बताया जा रहा है।

रैकेट में और भी कई लड़कियां!
पीड़िता की मानें तो इस सेक्स रैकेट में और भी लड़कियां फंसी हैं। दोनों ही महिला नेत्रियों के मोबाइल में ऐसी दर्जनों लड़कियों व महिलाओं के फोटो हैं, जिन्हें वह लोगों के पास भेजती थीं।

इनका कहना है
पूजा उर्फ पूनम चौधरी अभी पकड़ से दूर है। अनुसंधान में सामने आया कि पूजा और पूनम एक ही महिला के नाम हैं। गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ कर संबंधित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
ओमप्रकाश सोलंकी, डीएसपी, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग