5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काला रिबन बांध किया विरोध प्रदर्शन

गंगापुरसिटी . पीलोदा स्टेशन के पास स्थित समपार फाटक संख्या 189 पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन कैलाशचंद जोगी पर शनिवार को फाटक के नीचे से निकलने की बात को लेकर दबंगों द्वारा किए गए हमले के विरोध एवं हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को को लेकर महावीरजी से मलारना रेल खण्ड के कर्मचारियों ने काला रिबन बांधकर अपने कार्यस्थल पर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

काला रिबन बांध किया विरोध प्रदर्शन

गंगापुरसिटी . पीलोदा स्टेशन के पास स्थित समपार फाटक संख्या 189 पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन कैलाशचंद जोगी पर शनिवार को फाटक के नीचे से निकलने की बात को लेकर दबंगों द्वारा किए गए हमले के विरोध एवं हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को को लेकर महावीरजी से मलारना रेल खण्ड के कर्मचारियों ने काला रिबन बांधकर अपने कार्यस्थल पर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन इंजीनियरिंग शाखा के अध्यक्ष हरकेश मीणा के नेतृत्व में मलारना स्टेशन, रामप्रसाद मीणा के नेतृत्व में निमोरा, दिनेश गुर्जर और आरडी मीणा के नेतृत्व में श्रीमहावीरजी, गंगापुर संभाग की गैंग यूनिटों में यूनियन पदाधिकारी अमर सिंह गुर्जर, बृजेश जागा, इमरान खान एवं हरिमोहन गुर्जर आदि के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। सभी टे्रक मेंटेनरों, गेटमैनों, पेट्रोलमैनों चाबी वालों व सुपरवाइजर स्टाफ ने दिनभर काला रिबन बांधे रखा।

इस दौरान रात्रि में रेल लाइनों की पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों के साथ में दो पेट्रोल लगाने, समपार फाटक पर तैनात कर्मचारियों के लिए सीयूजी फोन एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन कहा है कि कर्मचारियों में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव एवं मंडल अध्यक्ष एस के भार्गव ने भी इस संदर्भ में डीआरएम कोटा अन्य संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर हमलावर की गिरफ्तारी की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग