5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएलओ निलंबित, कई कार्मिकों को नोटिस

बीएलओ निलंबित, कई कार्मिकों को नोटिस
less than 1 minute read
Google source verification
बीएलओ से सवाल जवाब करते  जिला निर्वाचन अधिकारी।

चौथकाबरवाड़ा के ऐकड़ा में बीएलओ से सवाल जवाब करते जिला निर्वाचन अधिकारी।

चौथ का बरवाड़ा. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को उपखण्ड क्षेत्र में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम जोड़े गए। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐकड़ा में भाग संख्या 71 का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीएलओ शिवदत्त शर्मा को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने, समय पर बूथ पर नहीं आने, किसी भी सवाल का सही ढंग से जवाब नहीं देने पर निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं उपखण्ड अधिकारी राहुल सैनी, कार्यवाहक तहसीलदार त्रिलोक गुप्ता ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बूथ संख्या 15, 16, 19, 21, 23, 26, 38, 66 व 68 के बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।


सुपरवाइजर के खिलाफ जारी की चार्जशीट
सवाईमाधोपुर. जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीपलवाड़ा में बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ राजेश सिंह गुर्जर, सुपरवाइजर संतोष मिश्रल, सुपरवाइजर बुद्धिप्रकाश जांगिड़ को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर चार्जशीट जारी की है।


पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण : जिला कलक्टर ने आलनपुर के राजकीय बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक राजकुमार अग्रवाल से मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, चिकित्सालय में आने वाले पशुओं तथा उपलब्ध दवाइयों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने राबाउमावि में भाग संख्या 232, 233 एवं 244 का निरीक्षण किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग