4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस अधीक्षक के आने की सूचना पर की नाकाबंदी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
नाकाबंदी करती  पुलिस।

खण्डार रामेश्वर तिराहे पर नाकाबंदी करती पुलिस।

खण्डार. कस्बे में रोजमर्रा में बजरी का अवैध परिवहन चलता है, लेकिन मंगलवार को थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के आने पर विभाग की ओर से जगह-जगह पर नाकाबंदी कर दी गई। इससे दिन भर बजरी का अवैध परिवहन नहीं हुआ।


नहीं होती कार्रवाई : ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना अवैध बजरी से भरे टै्रक्टर ट्रॉली बड़ी संख्या में निकलते हंै, लेकिन इनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है।


एसपी के जाते ही सड़कों पर दिखी ट्रैक्टर ट्रॉलियां : मंगलवार को पुलिस अधीक्षक परिवार सहित वन भ्रमण पर आए थे। पुलिस अधीक्षक के आने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने जगह जगह नाकाबंदी कर अवैध बजरी के ट्रैक्टर ट्रॉली को रूकवा दिया, लेकिन अधीक्षक के थाना क्षेत्र से जाने के बाद पुलिस की नाकाबंदी भी हट गई और सड़क पर अवैध बजरी से भरी टै्रक्टर ट्रॉलियां दौडऩे लगी ।


नाकाबंदी रोजाना होती है। दिन में नाकाबंदी व रात्रि को गश्त सुचारू रूप से पुलिस कर रही है। लगाए गए आरोप निराधार है।
रोहित चावला, थानाधिकारी, खण्डार


वन क्षेत्र में हो रहा अवैध खनन
खण्डार. रणथम्भौर राष्ट्रीय अभयारण्य की खण्डार रेंज में अवैध खनन तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। इन दिनों फरिया, मेई कलां व मेई खुर्द क्षेत्र में खननकर्ता दिन में भी खनन में लगे हैं। वन क्षेत्र में करीब दर्जनों टै्रक्टर ट्रॉलियों से वन क्षेत्र का पत्थर उपखण्ड मंख्यालय के आस पास निर्माण के कार्य में लिया जा रहा है।


नहीं होती है कार्रवाई
ग्रामीणों ने बताया कि वन क्षेत्र को आए दिन जेसीबी द्वारा खोदा जा रहा है। वनक्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जानकारी के बाद भी जिम्मेदार लोग कार्रवाई नहीं करते हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है।


रेंजर ने बताया कि वन क्षेत्र मेंं हो रहे अवैध खनन के बारे में जानकारी नहीं है। मंै अभी वन क्षेत्र में ही हूं। मामले की जांच करता हूं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग