
मृतक नवल जाट। फोटो पत्रिका
सवाईमाधोपुर। खण्डार क्षेत्र के बहरावण्डा कलां थाना इलाके के गोकलपुर गांव के एक 22 वर्षीय युवक का शव गत दिनों सांगानेर पुलिया के समीप (सवाईमाधोपुर पुलिया) पटरी पर मिला। पुलिस ने कॉल डिटेल आधार पर शुक्रवार को शव की शिनाख्त हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों को महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दोपहर करीब दो शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, सूचना के बाद गांव में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मालपुरागेट थानाधिकारी मुनिन्दर सिंह के अनुसार मृतक नवल (22) पुत्र बनवारी जाट निवासी गोकलपुर है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि सांगानेर पुलिया के पास कोई युवक ट्रेन के जयुपर से कोटा जाने वाली ट्रेन के सामने आने से कट गया। इस पर शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान मृतक के मोबाइल व सिम के कई टुकड़े हो गए थे। ऐसे में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जैसे तैसे कर शुक्रवार को सिम के टुकड़ों को जोडकऱ अन्य में मोबाइल में लगाकर परिजनों से सपर्क कर जयपुर बुलाया। इस पर परिजनों ने मृतक की शिनात की।
मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों भाई जयपुर में पढ़ाई करते थे। वह कुछ दिन पहले गांव आए थे। 4 जुलाई को नवल व नरेश गांव से साथ जयपुर गए थे। ऐसे में उस दिन नवल की ट्रेन छूटने से वह सवाईमाधोपुर रूक गया था। अगले दिन 5 को वह जयपुर चला गया। 6 जुलाई को वह कमरे से कुछ सामान लेने की कहकर निकल गया, जो वापस नहीं लौटा। उधर, नवल केनहीं मिलने पर परिजनों ने क्षिप्रापथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर वह 6 जुलाई को क्षिप्रापथ थाना इलाके से कैब किराए पर लेकर सांगानेर पहुंचा था। कैब संचालक ने बताया कि नवल किराए पर अकेला ही सांगानेर तक पहुंचा था। वहीं सांगानेर इलाके से पटरी तक जाते समय वह सीसीटीवी कैमरे में अकेला ही जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार पटरी से पास से अंतिम बार उसने अपनी पत्नी से बात की थी। परिजनों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व मई माह में प्रथम सप्ताह में ही नवल की शादी हुई थी। हादसे के बाद पत्नी, मां तथा दादी बार बार बेटे व पति को याद कर बेसुध हो रही है।
Updated on:
12 Jul 2025 03:28 pm
Published on:
12 Jul 2025 03:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
