4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सजी-धजी महिलाएं और उत्साह से लबरेज युवतियों के मनोरम नृत्य, खनके डांडिया, झूमा सवाईमाधोपुर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

खनके डांडिया, झूमा सवाईमाधोपुर

सवाईमाधोपुर. सजी-धजी महिलाएं और उत्साह से लबरेज युवतियों के मनोरम नृत्य। डांडियों पर खनकते कदम। हाई वोल्टेज संगीत और सतरंगी रोशनी के बीच ग्राउण्ड में उमंग के साथ नृत्य करते सवाईमाधोपुर वासी। यह नजारा यहां आलनपुर स्थित बंशी गार्डन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व पत्रिका इन एजुकेशन के तत्वावधान में हुए डांडिया महोत्सव में मंगलवार शाम मंच से साकार हुए। कपल, सिंगल व ग्रुप्स में मंच से हुए डांडिया व गरबा नृत्यों ने मोहित कर दिया। करीब तीन घण्टे चले डांडिया महोत्सव में जिला कलक्टर पी.सी. पवन ने बंपर ड्रॉ निकाला।


प्रतिभागियों को सम्मानित किया। शुरूआत अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा, गंगापुरसिटी के अतिरिक्त जिला कलक्टर राजनारायण शर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक एलडी स्वामी, अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष हेमन्त गर्ग ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की पूजा कर व डांडिया खनका कर की। पूजन दीपक शर्मा ने कराया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत संयोजिका सुनीता अग्रवाल, नवदीप सी.सै. स्कूल के निदेशक ज्ञानेन्द्रदत्त शर्मा, श्री एसोसिएट के निदेशक सौरभ गर्ग, श्रीमती सीमा गर्ग व समाजसेविका विमला मीणा ने स्वागत किया।

पत्रिका के शाखा प्रभारी सुनील जैन व जिला प्रभारी राकेश वर्मा ने पत्रिका की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। विशाल एलईडी पर कार्यक्रम की एक झलक देखने को लोग बेताब नजर आए। करीब तीन घंटे तक शहर में डांडिया की धूम के बीच महिला, युवती और बच्चों ने खूब धमाल मचाया। कलाकार राजवीर और उसकी टीम ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। महिला-पुरुषों ने जोडिय़ों में डांडिया खनकाकर नृत्य की प्रस्तुति दीं।

वहीं कई ग्रुपों ने स्टेज पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल में रंग भर दिए। महिला एवं युवतियों की दीवानगी इस तरह नजर आई कि बंशी गार्डन का ग्राउंड खचाखच भर गया। मंच संचालन आरुषि अग्रवाल व समीक्षा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजिका सुनीता अग्रवाल के बेहतरीन आयोजन से खुश होकर शहरवासियों व अतिथियों ने उन्हें मंच से सम्मानित किया। मंच संयोजन व अभिनंदन शिवांगी गर्ग ने किया।

ये रहे उपस्थित -
किलकारी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. पंकज मंगल, नवीन अग्रवाल, समाजसेवी रामपाल बालोत, मंजू बालोत, अग्रवाल समाज युवा प्रकोष्ठ गिर्राज गर्ग, निकिंता अग्रवाल, दिव्या गर्ग, पूजा अग्रवाल, महिला मण्डल शहर की ममता गोयल, बीना गुप्ता, रेणु मित्तल व रेणु गोयल, वरिष्ठ शिक्षिक बीना वर्मा, राजस्थान पत्रिका के वितरक लीलाधर गोयल, श्रीमती कृष्णा गोयल, बालाजी ऑफसैट के बबलू अग्रवाल, मिवान गु्रप के संजय, दिव्या गोयल, गुंजन जैन, व्याख्याता सोनू मीणा, गोल्डन फ्यूचर एकेडमी निदेशक नीरज अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र मीणा, आकांक्षा गर्ग, सुमन राजपूत, जनता जोधपुर भरतसिंह, माधोपुर एम्पलीफायर के दीपक, आदि सहित वरिष्ठ गणमान्य नागरिक मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका पूजा गंगवाल, रोशनी जैन, ममता शर्मा, रीना मंगल व संगीता सैनी

सेल्फी की मची होड़
सज-धजकर डांडिया लेकर पहुंची महिला एवं युवतियों में डांडिया के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मची रही। किसी ने ग्रुप में तो किसी ने अकेले ही सेल्फी ली। रोशनी से लकदक ग्राउंड में हर कोई इस क्षण को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करता नजर आया।

पत्रिका की विकास यात्रा से हुए रूबरू
कार्यक्रम के वृहद आकार की एलईडी के माध्यम से शहर के लोग राजस्थान पत्रिका की विकास यात्रा से रूबरू हुए। ड्रोन कैमरे से डांडिया रसिकों को कैमरे में कैद किया।

पुरस्कारों की बौछार
कार्यक्रम में करीब डेढ़़ सौ से अधिक लोगों को विभिन्न श्रेणियों में अतिथियों ने अव्वल आने पर सम्मानित किया। इन्हें बतौर सम्मान उपहार व चांदी के सिक्के भी दिए गए। केडी मार्केटिंग के निदेशक महेश सैनी ने सप्तनीक सम्मानित किया। इस मौके पर बम्पर ड्रा भी निकाला गया। इसमें 20 आकर्षक पुरस्कार निकाले गए। पहली बार डांडिया के सामूहिक आयोजन से लोग काफी खुश नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग