11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां से आज चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी मायावती, प्रदेश में होंगी आठ सभाएं

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
BSP chief Mayawati to start election 2018 campaign in Rajasthan

BSP chief Mayawati to start election 2018 campaign in Rajasthan

सवाईमाधोपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज रविवार को सवाईमाधोपुर से करेंगी। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश मीणा ने बताया कि वे यहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में इंदिरा मैदान में सुबह साढ़े 11 बजे आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसी दिन उनकी करौली में भी सभा का कार्यक्रम है। प्रदेश में उनकी आठ सभाएं होंगी। बताते चलें कि वे 11 बजे आएंगी और डेढ़ बजे रवाना होंगी। चकचैनपुरा हवाईपट्टी पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। शाम चार बजे तक के लिए उनको हेलीकॉप्टर की अनुमति मिली है। उधर, इंदिरा मैदान पर सभा के लिए मंच एवं पांडाल तैयार किया गया है।


उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी राजस्थान दौरा आज से शुरू हो रहा है। मोदी अलवर में हैलीकॉप्टर से रविवार सुबह 11.30 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। करीब सवा घंटे कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी अलवर से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, केन्दीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत अन्य कई नेता भी आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग