
सवाईमाधोपुर कॉलेज में लगी विद्यार्थियों की भीड़।
सवाईमाधोपुर. नवीन सत्र में बीए पार्ट प्रथम व बीकॉम पार्ट प्रथम में प्रवेश के लिए मूल दस्तावेजों जमा कराने के लिए राजकीय महाविद्यालयों में भारी भीड़ रही। भीड़ अधिक होने के कारण विद्यार्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए घंटों तक कतार में इंतजार करना पड़ा। इससे विद्यार्थियों को परेशानी हुई।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए पार्ट प्रथम कला वर्ग में 400 सीटों पर 932 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं वाणिज्य वर्ग में 80 सीटों पर महज 43 छात्राओं ने ही आवेदन किया है। वाणिज्य वर्ग में सीटें खाली रहने के आसार हैं।
गल्र्स कॉलेज की कटऑफ
राजकीय कन्या महाविद्यालय में वरीयता सूची में समान्य वर्ग की कटऑफ 69.80, अन्य पिछड़ा वर्ग की 63, एससी की 58.40, एसटी की 64.80 व एमबीसी की 61 प्रतिशत कटऑफ रही है। इसी प्रकार बीकॉम में सामान्य वर्ग की 57.40, अन्य पिछड़ा वर्ग की 56.60, एससी की 48.8 व एसटी की 52.77 प्रतिशत कटऑफ रही है। इसी प्रकार प्रतीक्षा सूची में बीए पार्ट प्रथम में सामान्य वर्ग की 59, अन्य पिछड़ा वर्ग की 49.80, एससी की 51.40, एसटी की 54.80 व एमबीसी की 44 प्रतिशत कटऑफ रही है। इसी प्रकार बीकॉम में सामान्य वर्ग में 49 प्रतिशत कटऑफ रही है।
यह है कटऑफ
इसी प्रकार शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में भी कटऑफ जारी की गई है। इसमें राजस्थान बोर्ड 2018 की बीए पार्ट प्रथम वरीयता सूची में सामान्य वर्ग में 71.60, ओबीसी 65, एससी 62.40, एसटी 66.0,एमबीसी 64.60, बीकॉम पार्ट प्रथम में सामान्य वर्ग की 45.40,एससी में 42.80, एसटी में 42.20 कटऑफ रही।
बीएससी पार्ट प्रथम (गणित) सामान्य वर्ग की 76.0, ओबीसी 69.60, एससी में 65.80, एसटी में 71.40, एमबीसी में 67.60, बीएससी पार्ट प्रथम (जीव विज्ञान) में सामान्य वर्ग में 77.20, ओबीसी 71.20, एससी 68.20, एसटी में 72.0, एमबीसी में 70.60 कटऑफ रही। इसी प्रकार प्रतीक्षा सूची में बीए पार्ट प्रथम में सामान्य वर्ग की 60.20 ओबीसी 55.0, एससी 54.20, एसटी 55.80, एमबीसी 54.20 कटऑफ रही। बीएससी (गणित) में सामान्य वर्ग की 65.60,ओबीसी 60.20, एससी 59.0, एसटी 65.20, एमबीसी 58.80 प्रतिशत रही। बीएससी (जीव विज्ञान) में सामान्य वर्ग की 68.0, ओबीसी 63.60, एससी 65.20,एसटी 64.80, एमबीसी 62.40 प्रतिशत कटऑफ रही।
अंतिम तिथि बढ़ी
विद्यार्थियों की मांग पर कॉलेज शिक्षा निदेशालय की ओर से मूल दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह जुलाई कर दी गई है। ई मित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि सात जुलाई है।
महाविद्यालयों में मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है। अब विद्यार्थी गुरुवार तक ई मित्र पर फीस जमा करा सकते हैं।
महेश कुमावत, प्रवेश प्रभारी, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सवाईमाधोपुर।
Published on:
05 Jul 2018 09:25 am
